Home » असम » असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.65 वोटिंग : पुडुचेरी में 89.87% मतदान; केरल में 49 साल में दूसरी बार रिकॉर्ड वोट पड़े

असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.65 वोटिंग : पुडुचेरी में 89.87% मतदान; केरल में 49 साल में दूसरी बार रिकॉर्ड वोट पड़े

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को हुई एक चरण की वोटिंग में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के रात 9:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 89.87 प्रतिशत. . .

गुवाहाटी/तिरुवनंतपुरम/पुडुचेरी: असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को हुई एक चरण की वोटिंग में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव आयोग के रात 9:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, पुडुचेरी में सबसे ज्यादा 89.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद असम में 85.65 प्रतिशत और केरल में 78.24 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों राज्यों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। तीनों राज्यों में मतगणना 4 मई को होगी।

तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने डाले वोट

असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान कई बड़े नेताओं ने भी सुबह-सुबह वोट डाले। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने भी मतदान किया। खास बात यह रही कि रंगास्वामी अपनी पुरानी परंपरा निभाते हुए मोटरसाइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान खत्म होने के बाद सभी बूथों पर EVM और VVPAT मशीनों को सील कर दिया गया। तीनों ही राज्यों में पिछली बार के विधानसभा चुनावों के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई है।

केरल में 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

केरल में 2.6 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने 140 सीटों पर 883 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया। राज्य में कुल 2,69,53,644 मतदाता रजिस्टर्ड थे, जिनमें 1,38,27,319 महिलाएं, 1,31,26,048 पुरुष और 277 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 आयु वर्ग के 4,24,518 युवा मतदाता और 85 वर्ष से अधिक उम्र के 2,04,608 मतदाता भी शामिल रहे। सुरक्षित मतदान के लिए 30,471 पोलिंग स्टेशन बनाए गए। यहां UDF, वाम दलों के नेतृत्व वाले LDF और BJP के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

असम में 722 उम्मीदवार मैदान में

असम में 2.5 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान किया, जहां 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 2,50,54,463 मतदाताओं में 1,25,31,552 पुरुष, 1,25,22,593 महिलाएं और 318 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस गठबंधन के बीच माना जा रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही गुटों में तीखी बयानबाजी देखने को मिली।

पुडुचेरी में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार

पुडुचेरी में 10,14,070 मतदाता 30 सीटों के लिए वोट डालने के पात्र थे। इनमें 5,39,125 महिला, 4,74,788 पुरुष और 157 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। 18-19 आयु वर्ग के 24,156 युवा मतदाता भी इस चुनाव का हिस्सा बने। यहां सत्तारूढ़ एनडीए (ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस और बीजेपी) को कांग्रेस-डीएमके गठबंधन से चुनौती मिल रही है, जबकि अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम