Home » पश्चिम बंगाल » आखिर चाय के पौधों से क्या है दुश्मनी, रात के समय दिए गए हैं उखाड़

आखिर चाय के पौधों से क्या है दुश्मनी, रात के समय दिए गए हैं उखाड़

चोपड़ा। रात के अंधेरे में चाय बागान में लगे पौधों को बदमाशों द्वारा उखाड़ देने की घटना से मजदूरों में आक्रोश है। घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना क्षेत्र के कुमार टोली इलाके की है। स्थानीय किसान दिन राय ने. . .

चोपड़ा। रात के अंधेरे में चाय बागान में लगे पौधों को बदमाशों द्वारा उखाड़ देने की घटना से मजदूरों में आक्रोश है। घटना उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा थाना क्षेत्र के कुमार टोली इलाके की है। स्थानीय किसान दिन राय ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपने चाय बागान पहुंचे तो देखा कि रात के अंधेरे में किसी ने चाय के पौधों को उखाड़ दिया है।
कई बार हुई इस तरह की घटना को नजरंदाज कर देने के कारण लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है। लोगों ने चोपड़ा थाने में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सवाल उठता है आखिर चाय के पौधों से क्या दुश्मनी है, जो उखाड़ दिए जा रहे है।

Web Stories
 
नमक से जुड़े ये उपाय करने से वास्तु दोष से मिल सकती है निजात नई दुल्हन वॉडरोब में शामिल करें ये खूबसूरत साड़ियां घर पर कैसे बनाएं खीरे का रायता? जानें रेसिपी प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी पीने के 7 नुकसान सुबह में एक गिलास गर्म पानी पीने से दूर रहती हैं ये बीमारियां