डेस्क। अगर आप आज बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज यानी गुरुवार 26 मार्च 2026 को रामनवमी के उपलक्ष्य में देश के अधिकांश हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों में उत्सव दो दिनों तक चलने के कारण शुक्रवार 27 मार्च को भी बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी काम डिजिटल माध्यमों से ही निपटाएं।
आज (26 मार्च) कहां -कहां बंद रहेंगे बैंक?
रामनवमी के अवसर पर आज इन प्रमुख शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:
अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता।
कल (27 मार्च) भी रहेगा अवकाश
चैत्र दशैं और रामनवमी के विस्तारित उत्सव के कारण शुक्रवार को भी कई शहरों में बैंक नहीं खुलेंगे:
अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक।
अगले हफ्ते भी महावीर जयंती की छुट्टी
बैंकों की छुट्टियों का यह दौर यहीं खत्म नहीं हो रहा है। अगले सप्ताह मंगलवार 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर फिर से एक लंबी लिस्ट है जब बैंक बंद रहेंगे:
नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कानपुर, रायपुर, मुंबई, लखनऊ और अन्य प्रमुख शहर।
डिजिटल सेवाएं रहेंगी सुपरफास्ट
भले ही बैंकों की फिजिकल ब्रांच बंद हों लेकिन ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स 24/7 चालू रहेंगे:
UPI और ATM: नकद निकासी और छोटे-बड़े पेमेंट्स के लिए आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।
नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग: फंड ट्रांसफर (NEFT/IMPS) और बिल भुगतान की सुविधा हमेशा की तरह उपलब्ध रहेगी।
ध्यान दें: चेक क्लियरिंग (Check Clearing) और काउंटर पर कैश जमा करने जैसी सुविधाएं इन छुट्टियों के दौरान बंद रहेंगी।