नई दिल्ली। आज सर्राफा बाजार में मंदी देख रही है, चांदी की दरों में ₹17800 की कमी आयी है, जबकि सोना करीब ₹3100 सस्ता हुआ होकर करीब ₹1.50 लाख के पास पहुँच गया है।
अगर आप आज , 5 फरवरी को सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो कमोडिटी मार्केट पर नजर रखना बहुत जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में जो तेज उतार-चढ़ाव रहा है, उसने आम खरीदारों से लेकर बड़े निवेशकों तक सबको सोच में डाल दिया है।
एक तरफ जहां अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ बीते दिन र की तेजी के बाद देर रात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में आई मामूली गिरावट ने मिडिल क्लास परिवारों को खरीदारी की एक उम्मीद दी है। लेकिन हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि क्या सोना अभी और महंगा होगा या दाम अभी और गिरेंगे?
शादियों का सीजन होने के कारण लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि सोना अभी खरीदना सही है या नहीं. सोने का 1.5 लाख रुपये के करीब पहुंचना बजट बिगाड़ने जैसा है। आज के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको पल-पल की अपडेट देंगे। दिल्ली से लेकर मुंबई और चेन्नई से लेकर कोलकाता तक, आपके शहर में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव क्या है? चांदी आज कितनी चमक रही है? और सबसे जरूरी बात, क्या आज आपको अपनी जेब ढीली करनी चाहिए या थोड़ा और रुकना बेहतर है? देश और दुनिया के तमाम बड़े बुलियन मार्केट्स की लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।