Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » आज से शुरू हुई उच्च माध्यमिक की चौथी सेमेस्टर की परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम भाषा की परीक्षा जारी, 7.10 लाख परीक्षार्थी दे रहे हैं एग्जाम

आज से शुरू हुई उच्च माध्यमिक की चौथी सेमेस्टर की परीक्षा, कड़ी सुरक्षा के बीच प्रथम भाषा की परीक्षा जारी, 7.10 लाख परीक्षार्थी दे रहे हैं एग्जाम

सिलीगुड़ी। आज से उच्च माध्यमिक की चौथा सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत हुई। प्रथम दिन की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। निर्धारित समय से पहले ही सुबह 9 बजे से विभिन्न परीक्षा केंद्रों. . .

सिलीगुड़ी। आज से उच्च माध्यमिक की चौथा सेमेस्टर की परीक्षा की शुरुआत हुई। प्रथम दिन की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। निर्धारित समय से पहले ही सुबह 9 बजे से विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई। पश्चिम बंगला के अन्य हिस्सों के साथ सिलीगुड़ी में भी परीक्षा सुचारु रूप से जारी है।

प्रत्येक केंद्र पर कड़ी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था

परीक्षा को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर कड़ी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि परीक्षा की पूरी अवधि तक यह निगरानी जारी रहेगी। विशेष रूप से वन क्षेत्र से सटे इलाकों में परीक्षार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था भी की गई थी। इसके कारण विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

परीक्षा आगामी 27 फरवरी तक चलेगी

चौथे सेमेस्टर की यह परीक्षा आगामी 27 फरवरी तक चलेगी। इस वर्ष उच्च माध्यमिक परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक है, जो शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
पहले दिन केवल परीक्षार्थी ही नहीं, बल्कि विभिन्न केंद्रों पर अभिभावकों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। अपने बच्चों को शुभकामनाएं देने और मानसिक रूप से उनका हौसला बढ़ाने के लिए सुबह से ही कई अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 2 तृणमूल कांग्रेस की ओर से परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन

इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्ड नंबर 2 तृणमूल कांग्रेस की ओर से उच्च माध्यमिक परीक्षार्थियों को जल की बोतल और पेन वितरित कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और परीक्षा के दौरान उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करना था।

सात लाख 10 हजार विद्यार्थी दे रहे है परीक्षा

इस साल परीक्षा में लगभग सात लाख 10 हजार विद्यार्थी बैठेंगे। इनमें से 44.40 प्रतिशत लड़के और 55.60 प्रतिशत लड़कियां हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या लगभग 80 हजार अधिक है। काउंसिल के अध्यक्ष डॉ चिरंजीव भट्टाचार्य ने यह जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 2103 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, इनमें से 104 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 20 उम्मीदवारों पर कम से कम दो पर्यवेक्षक या निरीक्षक तैनात रहेंगे. प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार और परीक्षा पर्यवेक्षक के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम