Home » मनोरंजन » आयशा खान की चमकी किस्मत : धुरंधर के बाद अक्षय कुमार के साथ इस बड़ी फिल्म में आएंगी नजर ?

आयशा खान की चमकी किस्मत : धुरंधर के बाद अक्षय कुमार के साथ इस बड़ी फिल्म में आएंगी नजर ?

धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच खबर आई है कि, एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आयशा खान के हाथ. . .

धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। इसी बीच खबर आई है कि, एक्ट्रेस के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

आयशा खान के हाथ लगी ये बड़ी फिल्म


आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’के गाने ‘शरारत’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान ( इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद आयशा को कपिल शर्मा की मूवी ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में देखा गया था। इसी बीच अब खबर है कि, आयशा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

आयशा खान के हाथ कौन सी फिल्म लगी?

दरअसल, साल 2006 में आई डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भागम भाग’ का करीब 20 साल के बाद सीक्वल ‘भागम भाग 2’ आने वाला है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी डायरेक्टर राज शांडिल्य को दी गई है। यही वो फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ आयशा खान स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आयशा और अक्षय के अलावा इस मूवी का हिस्सा एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी भी हैं।

फिल्म में क्या है आयशा का रोल?

बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में आयशा खान को एक बेहद अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि, उनके किरदार को लेकर अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस मूवी में आयशा की मौजूदगी उनके फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर रही है। बता दें कि, ‘भागम भाग 2’ के पहले पार्ट ‘भागम भाग’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी दिखी थी और तीनों ने मिलकर कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया था कि, आज भी वो अपनी इस मूवी के लिए जाने जाते हैं।

कब रिलीज होगी ‘भागम भाग 2’?

खबरों के मुताबिक, ‘भागम भाग’ के सीक्वल का गोविंदा हिस्सा नहीं है. कुछ समय पहले ऐसी खबरें थी कि, गोविंदा की जगह इस बार फिल्म में मनोज बाजपेयी को ‘भागम भाग 2’ (Bhagam Bhag 2 Release Date) कास्ट कर लिया गया है। हालांकि, इसकी अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है और न ही फिल्म कब तक रिलीज होगी इसके बारे में कोई जानकारी है।

आयशा खान का एक्टिंग करियर

आपको बता दें कि, आयशा खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में बतौर जूनियर आर्टिस्ट की थी। इसके बाद उन्हें 2020 में टीवी सीरियल ‘बालवीर रिटर्न्स’ में देखा गया था. छोटे पर्दे पर पहचान बनाने के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों की तरफ रुख किया और 2022 में तेलुगु फिल्म ‘मुखाचित्रम’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद आयशा ने साउथ कि कई फिल्मों में काम किया, लेकिन पहचान उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से मिली।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम