Home » पश्चिम बंगाल » आसमान में अटकी सांसें ! तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट, दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड

आसमान में अटकी सांसें ! तूफान के कारण आसमान में अटकी अमित शाह की फ्लाइट, दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड

कोलकाता। कोलकाता शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर उड़ानों पर भी पड़ा। इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फ्लाइट समय पर नहीं उतर सका. फ्लाइट करीब दो घंटे की. . .

कोलकाता। कोलकाता शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान का असर उड़ानों पर भी पड़ा। इसी वजह से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फ्लाइट समय पर नहीं उतर सका. फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।

फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से गृह मंत्री को लेकर आ रहे स्पेशल फ्लाइट को रात 11 बजकर 46 मिनट पर उतरना था।हालांकि, ‘काल बैसाखी’ (एक खास तरह का तेज आंधी-तूफान) के प्रभाव से तेज बारिश और बिजली चमकने के कारण फ्लाइट को नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों के हवाई क्षेत्र में कुछ समय तक चक्कर लगाना पड़ा। आखिरकार फ्लाइट देर रात एक बजकर 46 मिनट पर उतरा।
शाह रात करीब दो बजे काफिले के साथ हवाई अड्डे से शहर के एक होटल के लिए रवाना हुए। यहां उनका स्वागत बीजेपी की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने किया. एक वरिष्ठ पार्टी नेता ने बताया कि शाह रात 10 बजकर 46 मिनट पर दिल्ली से रवाना हुए थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विमान के साथ भी हुआ ऐसा

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अण्डाल से आने वाली उड़ान को भी इसी तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ा था। गुरुवार (26 मार्च) को आंधी-तूफान के कारण उनका विमान करीब एक घंटे तक कोलकाता हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका था। बाद में मौसम में सुधार होने पर ही उतर पाया।

अमित शाह जारी कर सकते हैं रिपोर्ट

शनिवार (28 मार्च) दोपहर में अमित शाह न्यू टाउन के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसमें वे बीजपी की तरफ से टीएमसी सरकार के खिलाफ आरोपों की एक रिपोर्ट जारी कर सकते हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम