Home » मनोरंजन » ‘इतना डर कभी नहीं लगा’- प्रेग्नेंसी में स्मृति ईरानी के साथ हुई थी खौफनाक घटना, दिन-रात पीछा करता था शख्स

‘इतना डर कभी नहीं लगा’- प्रेग्नेंसी में स्मृति ईरानी के साथ हुई थी खौफनाक घटना, दिन-रात पीछा करता था शख्स

डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आ रही हैं। स्मृति. . .

डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। स्मृति ईरानी इन दिनों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आ रही हैं। स्मृति ईरानी ने बतौर एक्ट्रेस लोगों के दिलों पर खूब राज किया है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी जिंदगी से जुड़ी एक घटना के कारण चर्चा में आ गई हैं। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के साथ प्रेग्नेंसी में एक खौफनाक मंजर हुआ था, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। एक्ट्रेस ने बताया था कि प्रेग्नेंसी में एक शख्स उनका पीछा करता था और उनसे शादी करने के लिए भी तैयार था। स्मृति ईरानी ने ये तक कहा था कि उस घटना में उन्हें काफी डर लगा था।

मेरे साथ कुछ अजीब हुआ था

स्मृति ईरानीने ये वाकया ‘द कॉमेडी फैक्ट्री’ के दौरान साझा किया था। एक्ट्रेस ने कहा था, “मेरे साथ कुछ अजीब हुआ था। मैं छह महीने प्रेग्नेंट थी और मेरे पति ऑस्ट्रेलिया में थे। एक आदमी था जो रोज मेरा पीछा करता, सेट से लेकर मेरे बिल्डिंग तक, यहां तक कि वो बिल्डिंग के नीछे खड़ा रहता था और जब मैं शूट पर जाती थी तो वहां भी खड़ा होता था। जब-जब मैं सेट पर जाती तो उसकी कार मेरा पीछा करती थी। एक दिन उसने मुझे मेरी बिल्डिंग के सामने ही रोक लरिया। मैंने अपनी जिंदगी में इतना डर कभी महसूस नहीं किया था। क्योंकि जब आप प्रेग्नेंट होती हैं तो आप अपने बच्चे को सुरक्षित रखना चाहती हैं। लेकिन वहां कोभी नहीं था।”

मुझे आपसे शादी करनी है

स्मृति ईरानी ने उस शख्स की बात को याद करते हुए आगे कहा, “उसने मुझसे कहा कि मुझे आपसे शादी करनी है। मैंने उसे देखा और बोला कि भाईसाहब मेरा बच्चा आने वाला है। लेकिन उसने मुझे देखकर बोला कि मैं बच्चे के साथ आपको अपना लूंगा।” स्मृति ईरानी ने बताया कि इस घटना ने उन्हें अंदर तक हिलाकर रख दिया था। इस डर में उन्होंने अपने पति जुबिन ईरानी को फोन किया और तुरंत ही सारी चीजें उन्हें बताईं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम