Home » दुनिया » ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, दक्षिण कोरिया और जापान का दावा

ईरान-इजरायल जंग के बीच उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, दक्षिण कोरिया और जापान का दावा

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से दक्षिण कोरिया पर 10 बेलेस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि मिसाइल नुकसान पहुंचाने पहले ही समुद्र में गिर गई. माना जा. . .

नई दिल्ली। उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी तट से दक्षिण कोरिया पर 10 बेलेस्टिक मिसाइलें दागीं हैं. दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि मिसाइल नुकसान पहुंचाने पहले ही समुद्र में गिर गई. माना जा रहा है कि सैन्य ताकत दिखाने के लिए उत्तर कोरिया ने ऐसा किया है।वहीं, दक्षिण कोरिया ने अभी तक उत्तर कोरिया के इस हमले का कोई जवाब नहीं दिया है।

ईरान के सिरजान में नेवी ठिकानों पर भारी बमबारी

इजराइल और अमेरिका ने ईरान सिरजान में नेवी ठिकानों पर बमबारी की है. इसके अलावा अन्य नेवी ठिकानों पर भी बमबारी की जा रही है। दावा है कि नेवी ठिकानों में आग लग गई है. ईरानी सैनिक आग बुझाने में जुटे हैं।

अलर्ट मोड पर साउथ कोरिया

जेसीएस ने कहा, ‘हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है और अमेरिका और जापान के साथ नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी जानकारी साझा कर रही है।साथ ही, अतिरिक्त मिसाइलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ‘

जापान सरकार भी सतर्क

जापान सरकार ने भी इस घटना पर कड़ी नजर रखी है। जापान की ओर से भी कहा गया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई चीज बैलिस्टिक मिसाइल हो सकती है। जापान के कोस्ट गार्ड ने बताया कि नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई ये संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइलें पहले ही समुद्र में गिर चुकी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम