Home » दुनिया » ईरान और अमेरिका युद्धविराम : ‘सीजफायर की हो रही ऐसी तैसी’, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी जुबानी जंग

ईरान और अमेरिका युद्धविराम : ‘सीजफायर की हो रही ऐसी तैसी’, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ी जुबानी जंग

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध पर फिलहाल तो अल्पविराम लग गया है। लेकिन ये सीजफायर के 48 घंटे भी नहीं बीते कि एक बार फिर से ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई. . .

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध पर फिलहाल तो अल्पविराम लग गया है। लेकिन ये सीजफायर के 48 घंटे भी नहीं बीते कि एक बार फिर से ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। ऐसे में सीजफायर कितना वक्त तक चलेगा , कुछ कहा नहीं जा सकता। ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है और वार्ता शुरू होने से पहले 10 सूत्री प्रस्ताव में से तीन के उल्लंघन पर बड़ा बयान दिया है। गालिबाफ ने कहा, संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रति हमारा गहरा ऐतिहासिक अविश्वास उसके द्वारा सभी प्रकार की प्रतिबद्धताओं के बार-बार उल्लंघन से उपजा है – एक ऐसा सिलसिला जो दुर्भाग्यवश एक बार फिर दोहराया गया है।
गालिबाफ ने कहा, जैसा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा है, ईरान के इस्लामी गणराज्य का 10 सूत्री प्रस्ताव “वार्ता के लिए एक व्यावहारिक आधार” और इन वार्ताओं का मुख्य ढांचा है। हालांकि, इस प्रस्ताव के तीन प्रमुख प्रस्ताव का अब तक उल्लंघन किया जा चुका है, जिसमें से-
लेबनान में युद्धविराम से संबंधित 10 सूत्री प्रस्ताव के पहले खंड का अनुपालन न करना – एक ऐसी प्रतिबद्धता जिसका प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है और इसे “लेबनान और अन्य क्षेत्रों सहित हर जगह तत्काल प्रभाव से युद्धविराम” घोषित किया है।
ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले ड्रोन का प्रवेश, जिसे फ़ार्स प्रांत के लार शहर में नष्ट कर दिया गया, ईरान के हवाई क्षेत्र के किसी भी और उल्लंघन को प्रतिबंधित करने वाले खंड का स्पष्ट उल्लंघन है।
ईरान के संवर्धन के अधिकार से इनकार, जिसे समझौते के छठे खंड में शामिल किया गया था। अब, बातचीत शुरू होने से पहले ही, “बातचीत के लिए व्यावहारिक आधार” का खुलेआम और स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया गया है। ऐसी स्थिति में, द्विपक्षीय युद्धविराम या बातचीत अव्यावहारिक है।

जेडी वेंस ने दिया ईरान को जवाब

उनके इस बयान का जवाब अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने दिया है, उन्होंने कहा कि अगर ईरान लेबनान को लेकर इस वार्ता को विफल करना चाहता है, जिसका उनसे कोई लेना-देना नहीं है और जिसे अमेरिका ने कभी भी युद्धविराम का हिस्सा नहीं बताया, तो यह अंततः उनका अपना फैसला है। हमें लगता है कि यह मूर्खतापूर्ण होगा, लेकिन यही उनका विकल्प है।

व्हाइट हाउस ने किया ट्वीट

इसके बाद व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया, “पहले दिन से ही तय समय पर और योजना के अनुसार हर एक लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। ईरान की नौसेना: नष्ट। रक्षा औद्योगिक आधार: पूरी तरह से नष्ट। परमाणु हथियार बनाने की महत्वाकांक्षा: नाकाम। क्षेत्र को धमकाने की ईरान की क्षमता को व्यवस्थित रूप से खत्म कर दिया गया है।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम