Home » पश्चिम बंगाल » उत्तर बंगाल में तृणमूल प्रमुख ममता ने फूंका चुनावी बिगुल, अलीपुरद्वार से शुरू किया प्रचार, पाथरप्रतिमा से अभिषेक का चुनाव अभियान का आगाज

उत्तर बंगाल में तृणमूल प्रमुख ममता ने फूंका चुनावी बिगुल, अलीपुरद्वार से शुरू किया प्रचार, पाथरप्रतिमा से अभिषेक का चुनाव अभियान का आगाज

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। स्थानीय लोगों. . .

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी।

स्थानीय लोगों से ममता बनर्जी ने किया संवाद

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में प्रचार की शुरुआत की। उनके कार्यक्रम में चालसा के एक चर्च में जाकर स्थानीय लोगों से संवाद भी शामिल है। बुधवार से वह मयनागुड़ी से बड़े जनसभाओं का सिलसिला शुरू करेंगी। इसके बाद पूरे एक महीने तक वह उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों का दौरा करेंगी। यह दौरा उनके चौथी बार “मां-माटी-मानुष” सरकार बनाने के अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

अभिषेक बनर्जी ने पाथरप्रतिमा से चुनावी अभियान की शुरुआत

वहीं अभिषेक बनर्जी ने अपने प्रचार अभियान की शुरुआत अपने गृह जिले साउथ 24 परगनास के पाथरप्रतिमा से की। उन्होंने पाथरप्रतिमा कॉलेज ग्राउंड में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा की। आने वाले दिनों में उनका भी उत्तर और दक्षिण बंगाल में लगातार दौरा तय है।
इससे पहले ममता बनर्जी ने भवानीपुर में आयोजित कार्यकर्ता सभा के जरिए प्रचार का आगाज किया था। इस दौरान उन्होंने कुछ पार्षदों के कामकाज पर नाराजगी जताई, वहीं फिरहाद हाकिम, देबोलिना बिस्वास और स्थानीय नेता बाबलू सिंह के काम की सराहना भी की।
तृणमूल कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं के इस संयुक्त अभियान से राज्य में चुनावी माहौल और गर्म होने की संभावना है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम