Home » पश्चिम बंगाल » उत्तर बंगाल में बढ़ रहा हैं सर्दी का सितम, ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे हैं अलाव का सहारा

उत्तर बंगाल में बढ़ रहा हैं सर्दी का सितम, ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे हैं अलाव का सहारा

जलपाईगुड़ी। भारत के अन्य इलाकों की तरह उत्तर बंगाल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के अन्य हिस्सों की तरह उत्तर बंगाल में भी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को. . .

जलपाईगुड़ी। भारत के अन्य इलाकों की तरह उत्तर बंगाल में भी ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के अन्य हिस्सों की तरह उत्तर बंगाल में भी न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार को जलपाईगुड़ी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यही कारण हैं कि उत्तर बंगाल के अन्य जगहों के साथ जलपाईगुड़ी शहर ठंड से ठिठुर गया है। थोड़ी सी गर्मी पाने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। सोमवार रात जलपाईगुड़ी शहर के विभिन्न लोगों को अलाव तापते देखा गया। सिक्किम सहित दार्जिलिंग वह कलिम्पोंग जिले के विभिन्न इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है और अब बर्फ गलने लगी है। साथ ही हिमालय की ओर से ठंडी हवा भी आ रही है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लिये हुए हैं।
जलपाईगुड़ी केन्द्रीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को जलपाईगुड़ी का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 25.05 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। ठंड के ये हालात कम से कम 3-4 दिनों तक रहने की संभावना है।