Home » देश » एक अनचाहा रिकॉर्ड, पांच लाख से ज्यादा मौतों वाला भारत बना तीसरा देश, और 1072 ने गंवाई जान

एक अनचाहा रिकॉर्ड, पांच लाख से ज्यादा मौतों वाला भारत बना तीसरा देश, और 1072 ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना के 1,49,394 नए केस मिले। यह आंकड़ा बुधवार को तुलना में 13% कम है। बीते दिन 1072 मरीजों की मौत हुई, जिससे अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख को पार. . .

Photo Caption: Relatives of a woman who died after contracting COVID-19 mourn over her body outside Lok Nayak Jai Prakash Narayan Hospital in New Delhi April 22, 2021. (CNS photo/Adnan Abidi, Reuters)

नई दिल्ली। देश में गुरुवार को कोरोना के 1,49,394 नए केस मिले। यह आंकड़ा बुधवार को तुलना में 13% कम है। बीते दिन 1072 मरीजों की मौत हुई, जिससे अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख को पार कर गया। देश में कोरोना से अब तक 5,00,055 लोगों को मौत हो चुकी है।
बीते 24 घंटे में 2,46,674 लोग रिकवर हुए। कोरोना को मात देने वालों का अब तक आंकड़ा 4,00,17,088 पहुंच गया है। फिलहाल रिकवरी रेट 95.39% है। इस समय एक्टिव केस 14,35,569 हैं। सक्रिय मामलों की दर 3.42% है और डेली पॉजिटिविटी रेट 9.27% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 12.03% है।
गुरुवार को कुल 16,11,666 कोरोना टेस्ट हुए। पूरे देश में अब तक 73.58 कोविड टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, देश में कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। अब तक 168.47 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।
देश में कोरोना संक्रमण तेजी से घट रहा है। संक्रमण दर घटकर 9.27% पहुंच गई है। हालांकि, देश में कोरोना से होनी वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1072 मौतें हुईं। इसके बाद अब तक कोरोना के कारण जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,00,055 पहुंच गया। इसके बाद भारत दुनिया का तीसरा देश बन गया, जहां कोरोना से पांच लाख से ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।
देश में 1 महीने में 15-18 आयुवर्ग के 65% बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया का ऐतिहासिक प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नए कीर्तिमान रच रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीमी हो गई है। दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 2,668 नए मामले सामने आए और महामारी से 13 और मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण की दर घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। बुलेटिन में कहा गया कि इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 18,38,647 हो गए और मृतकों की संख्या 25,932 पर पहुंच गई।
राजस्थान में बीते दिन कोरोना के 8073 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 22 मरीजों की मौत हो गई। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुरुवार शाम तक राज्य में कोरोना वायरस के 8073 नए संक्रमित मिले। नए मामलों में राजधानी जयपुर के 1862, जोधपुर के 765, उदयपुर के 465, अलवर के 417, डूंगरपुर के 360, अजमेर के 344 मरीज शामिल हैं। राज्य में इस घातक संक्रमण में अब तक कुल 9,332 लोगों की मौत हो चुकी है।