Home » कुछ हटकर » एलपीजी कालाबाजारी : डिलिवरी का मैसेज आ गया पर LPG सिलेंडर नहीं, बुकिंग में गड़बड़ी तो यहां करें शिकायत, जानें जरूरी नियम

एलपीजी कालाबाजारी : डिलिवरी का मैसेज आ गया पर LPG सिलेंडर नहीं, बुकिंग में गड़बड़ी तो यहां करें शिकायत, जानें जरूरी नियम

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की कथित कालाबाजारी और जमाखोरी के बीच लोग इस संकट से लगातार जूझ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर संबंधित विभाग और सरकार को सिलेंडर को लेकर चल रही मनमानी की शिकायतें साझा कर रहे हैं।. . .

नई दिल्ली। एलपीजी सिलेंडर की कथित कालाबाजारी और जमाखोरी के बीच लोग इस संकट से लगातार जूझ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर संबंधित विभाग और सरकार को सिलेंडर को लेकर चल रही मनमानी की शिकायतें साझा कर रहे हैं। कई उपभोक्ता गलत पते पर डिलिवरी की शिकायत कर रहे हैं तो कई इस बात से हैरान हैं कि जब वह बुक करते हैं तो उन्हें अपडेट मिलता है कि यह डिलिवरी हो चुकी है। जबकि उन्होंने गैस की बुकिंग भी नहीं की है। कई उपभोक्ता को बाद में मैसेज आता है कि सिलिंडर डिलिवर हो गया है, लेकिन उनके घर पर नहीं पहुंचा। जब लोग इस संबंध में एजेंसी से शिकायत कर रहे हैं तो आरोप है कि कोई सुनवाई ही नहीं हो रही।

सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप

लोगों का कहना है कि 25 दिन बाद सिलेंडर बुक करने की व्यवस्था बनाई गई है। ऐसे में सिलेंडर खत्म होने पर और कोई विकल्प भी नहीं बच रहा है। लोगों ने सिलेंडर की कालाबाजारी का भी आरोप लगाया है। करावल नगर निवासी एक पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को सिलिंडर बुक किया। लेकिन मैसेज मिला कि उनका सिलेंडर पिछली डेट को बुक होकर डिलिवर हो चुका है।

‘मैंने सिलेंडर नहीं लिया तो कौन ले गया’

इसी तरह रोहिणी निवासी एक विक्टिम ने कहा कि मेरा सिलेंडर चार दिन पहले आ जाना चाहिए, लेकिन मैं अभी तक इंतजार कर रहा हूं। अगर मेरे सिलेंडर को मैंने नहीं लिया है तो फिर कौन ले गया है? किंग्स्वे कैंप निवासी एक लेडी ने बताया कि सिलेंडर कहीं और डिलिवर हो गया। जब एजेंसी में शिकायत की गई तो स्पष्ट जवाब भी नहीं मिला।

अभी क्या हैं LPG सिलेंडर बुकिंग नियम

सरकार ने LPG बुकिंग में पिछले दिनों बदलाव किया। पहले उपभोक्ता एक सिलेंडर लेने के 21 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक कर सकते थे, लेकिन अब इस अवधि को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इस बदलाव का मकसद गैस की उपलब्धता सभी ग्राहकों के लिए बराबर बनी रहे और किसी भी तरह की जमाखोरी की स्थिति पैदा न हो। एजेंसी को निर्देश है कि डीलर को तय समय में डिलिवरी करनी है। सिलेंडर की कीमत सरकार द्वारा जो तय है, उससे ज्यादा पैसे नही लिए जा सकते। डिलिवरी के समय बिल देना भी अनिवार्य है।

18002333555 पर करें शिकायत

अगर आपके सिलिंडर की डिलिवरी में देरी हो रही है या कोई ज्यादा पैसे मांग रहा है, तो संबंधित एजेंसी के कस्टमर केयर या हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते है। एलपीजी ग्राहकों के लिए यह टोल-फ्री नंबर (18002333555) है। यह कई एलपीजी ब्रेड्स में आसान और प्रभावी ग्राहक सेवा सुनिश्चित करता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम