Home » पश्चिम बंगाल » एसआईआर को लेकर बवाल जारी : चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना में मतदाता सूची से बड़ी कटौती, काकद्वीप में ट्रिब्यूनल के बाहर भारी भीड़

एसआईआर को लेकर बवाल जारी : चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना में मतदाता सूची से बड़ी कटौती, काकद्वीप में ट्रिब्यूनल के बाहर भारी भीड़

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने से हड़कंप मच गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 2,22,929 मतदाताओं के नाम. . .

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण 24 परगना जिले में मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने से हड़कंप मच गया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 2,22,929 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे लोगों में चिंता और नाराजगी बढ़ रही है।

कुल 5,22,042 मतदाता जांच के दायरे में थे

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, जिले में कुल 5,22,042 मतदाता जांच के दायरे में थे। इनमें से 5,18,668 मामलों का निपटारा किया गया है। अंतिम सूची में 2,95,739 लोगों के नाम शामिल किए गए, जबकि बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटा दिए गए।
खास तौर पर सागर, काकद्वीप और पाथरप्रतिमा विधानसभा क्षेत्रों में पहले ही 40 हजार से ज्यादा नाम हटाए जा चुके थे। नई सूची जारी होने के बाद स्थिति और जटिल हो गई है।

एसडीओ कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ी भीड़

नाम कटने की खबर फैलते ही काकद्वीप के एसडीओ कार्यालय में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। प्रभावित लोग जरूरी दस्तावेज लेकर ट्रिब्यूनल में अपील करने पहुंच रहे हैं। हर दिन सुबह से ही सैकड़ों लोगों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने एसडीओ ऑफिस परिसर में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ट्रिब्यूनल में आवेदन करने के बावजूद कई लोग आगामी चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे।
इस फैसले से एक ओर प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में मतदाताओं के बीच अनिश्चितता और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम