ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश

ऑरेंज डीप नेक ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं प्रियंका, कातिलाना अंदाज देख उड़े फैंस के होश

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह. . .

मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा कई वर्षों से अपने पति निक, बेटी मालती और परिवार वालों के साथ विदेश में रह रही हैं। वहीं, अब प्रियंका तीन साल बाद भारत लौटी हैं और कई सारे इवेंट्स में भाग लेती नजर आ रही हैं। बीती रात एक्ट्रेस को मुंबई के एक होटल में स्पॉट किया गया, जहां उनके स्टाइलिश लुक ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा को एक इवेंट में स्पॉट किया गया था। यहां देसी गर्ल ऑरेंज कलर की फिट एंड फ्लेयर डीप नेक ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपने पूरे लुक को वाइब्रेंट ऑरेंज हील्स और वेवी कर्ल्स हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट किया था। एक्ट्रेस का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और वह कैमरे के सामने कमाल के पोज दे रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक की सोशल मीडिया यूजर भी काफी तारीफ कर रहे हैं और उनके हिंदी बोलने पर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होती वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, ‘प्रियंका हमारी राष्ट्रीय भाषा का सम्मान करती हैं, जबकि वह यूएसए में रह रही हैं और दूसरी तरफ बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्री केवल अपनी शिक्षा और स्थिति दिखाने के लिए अंग्रेजी बोलती है।’ वहीं, एक अन्य ने लिखा, ‘बिटिया का दर्शन कब कराओगे।’

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीने से क्या होता है? ये हैं दुनिया के सबसे साफ शहर, एक बार जरूर करें विजिट धूप में ज्यादा देर बैठने से हो सकते हैं ये नुकसान