Home » मनोरंजन » कपिल शर्म ने खुद ही करवाई थी अपने कैफे पर ताबड़तोड़ फायरिंग ? राखी सावंत का चौंकाने वाला दावा

कपिल शर्म ने खुद ही करवाई थी अपने कैफे पर ताबड़तोड़ फायरिंग ? राखी सावंत का चौंकाने वाला दावा

डेस्क। टीवी के जानेमाने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब कपिल शर्मा के कनाडा में बने रेस्टोरेंट पर भारी गोलीबारी की गई थी। एक महीने में 2. . .

डेस्क। टीवी के जानेमाने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब कपिल शर्मा के कनाडा में बने रेस्टोरेंट पर भारी गोलीबारी की गई थी। एक महीने में 2 बार फायरिंग होने के बाद कपिल शर्मा के फैंस के बीच हंगामा मच गया था, जिसके बाद कहा गया था कि ये हमले लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से करवाए जा रहे हैं. एक ऑडियो में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेंबर हैरी बॉक्सर ने दावा किया था कि सलमान खान का साथ देने वाले को जान से मार दिया जाएगा। कपिल शर्मा के बाद बॉलीवुड के कई सितारों को भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी मिल चुकी है। इसी बीच कपिल शर्मा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कपिल शर्मा ने अपने कैफे पर खुद ही हमला करवाया था. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात का खुलासा खुद राखी सावंत ने किया है

लॉरेंस गैंग के सपोर्ट में उतरीं राखी सावंत

सोशल मीडिया पर राखी सावंत का एक इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी सावंत कपिल शर्मा को लेकर बड़ा दावा करती नजर आ रही हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग और कपिल शर्मा के बारे में बात करते हुए राखी सावंत ने फिल्मीज्ञान से बात करते हुए कहा, कपिल शर्मा अपने रेस्टोरेंट को फेमस बनाना चाहते हैं। यही वजह है कि वो अपने ही कैफे पर गलियां चलवा रहे हैं. क्या हमारे बिश्नोई भाई इतने फैलतू हैं कि वो किसी के घर भी गोली मारने निकल जाएंगे? अरे, कपिल शर्मा अपना कैफे को हिट बनाने के लिए खुद गोलीबारी करवा रहे हैं।

सलमान खान को अपनी बहन बताती हैं राखी सावंत

आगे राखी सावंत ने कहा, नाम बदनाम हमारे भाइयों का किया जा रहा है। बेमतलब में बिश्नोई गैंग का नाम इस मामले से जोड़ा जा रहा है,ये केवल सस्ती पब्लिसिटी है। गौरतलब है कि ये वही राखी सावंत हैं जो कि सलमान खान को अपना भाई बताती हैं। मौका मिलते ही राखी सावंत ने अब बिश्नोई गैंग के लोगों को अपना भाई बताना शुरू कर दिया है।

राखी सावंत बटोर रही हैं जमकर लाइमलाइट

हाल ही में एक नए लुक के साथ राखी सावंत ने फैंस के बीच कदम रखा है। अपने नए हेयरस्टाइल के जरिए राखी सावंत लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। वहीं राखी सावंत की ये बयानबाजी इस लाइमलाइट में और भी तड़का लगा रही है. कुछ समय पहले ही राखी सावंत ने पतली लड़कियों पर तंज कसा था।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम