Home » लेटेस्ट » कश्मीर में आइटीबीपी की बस नदी में गिरी : 10 से ज्यादा की मौत, बस में 39 जवान सवार थे

कश्मीर में आइटीबीपी की बस नदी में गिरी : 10 से ज्यादा की मौत, बस में 39 जवान सवार थे

श्रीनगर। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) की एक बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में आइटीबीपी के 37 और जम्मू. . .

श्रीनगर। कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) की एक बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में आइटीबीपी के 37 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे।
जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है।
बताया जा रहा है कि जिस बस में जवान सवार थे वह सिविल बस थी और अचानक उसका ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क किनारे नदी में जा गिरी।
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में किए गए थे तैनात
सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। पहलगाम के फ्रिसलान में यह बस नदी में गिरी है। जवानों को अमरनाथ यात्रा के लिए इलाके की सुरक्षा में तैनात किया गया था। अमरनाथ यात्रा खत्म होने के बाद जवान वहां से वापस लाए जा रहे थे। कई के हादसे में मारे जाने की आशंका है।
200 फीट गहराई में गिरी बस
बस चंदनवाडी से पहलगाम की तरफ आ रही थी जहां जवानों को अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में तैनात किया गया था। हादसा इतना बड़ा था कि चंदनवाड़ी के पास बस करीब 200 फीट नीचे नदी में जा गिरी। बस के परखच्चे उड़ गए। अभी तक इस हादसे में कितने जवान प्रभावित हुए हैं यह बात साफ नहीं हुई है।

 

 

 

Web Stories
 
आयरन की कमी होने पर क्या खाएं? सुबह खाली पेट इलायची पानी पीने से मिलेंगे ये गजब फायदे Sanjeeda Sheikh के 10 ग्लैमरस लुक्स नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन