सिलीगुड़ी। कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में पूर्व मेयर और वाम प्रत्याशी अशोक भट्टाचार्य ने चुनाव प्रचार किया। रविवार को वार्ड नंबर 16 के कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व पार्षद सुजय घटक के समर्थन में उन्होंने प्रचार किया।
आपको बता दें की पिछला निगम चुनाव वाम-कांग्रेस ने मिलकर गठबंधन के रूप में लड़ा था। इस बार भी केवल चार वार्डों को छोड़कर सभी वार्डों में गठबंधन के हिसाब से दोनों पार्टियां चुनाव लड़ रहीं हैं। वाम नेता अशोक भट्टाचार्य ने बताया कि जीत के बाद सिलीगुड़ी नगर निगम बोर्ड वाममोर्चा और कांग्रेस मिलकर बनायेगे। कांग्रेस प्रार्थी सुजय घटक ने बताया कि वाममोर्चा और कांग्रेस द्वारा मिलकर चुनाव प्रचार करने से लोगों के बीच सकारात्मक संदेश जायेगा।
Post Views: 0