Home » लेटेस्ट » किशोर का फंदे से लटकता मिला शव, सदमें में परिवार

किशोर का फंदे से लटकता मिला शव, सदमें में परिवार

कालचीनी। कालचीनी ब्लॉक के हेमिल्टनगंज इलाके से गुरुवार रात को एक किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। किशोर का नाम इशू मंडल (17) है। वह हेमिल्टनगंज के सुभाषपल्ली का रहने वाला था। परिवार से मिली जानकारी के. . .

कालचीनी। कालचीनी ब्लॉक के हेमिल्टनगंज इलाके से गुरुवार रात को एक किशोर का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। किशोर का नाम इशू मंडल (17) है। वह हेमिल्टनगंज के सुभाषपल्ली का रहने वाला था।
परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को फोन करने पर इशू ने फोन नहीं उठाया। उसके घर का एक सदस्य घर पहुंचा तो देखा कि इशू फंदे से ‌लटक रहा था। उसे तुरंत उत्तर लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर फ़ैल गयी है। परिवार वालों का कहना है की उनको यह नहीं पता है कि इशू की मौत कैसे हुई है। दूसरी तरफ पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम