Home » पश्चिम बंगाल » कूचबिहार में रिहायशी इलाके में घुसा हाथियों का झुंड, एक घायल

कूचबिहार में रिहायशी इलाके में घुसा हाथियों का झुंड, एक घायल

कूचबिहार। दिनहाटा के मातलहाट ग्राम पंचायत क्षेत्र में कल सुबह छह हाथियों का एक समूह देखा गया. कल पूरे दिन प्रयास के बाद वन विभाग हाथियों के दल को जंगल में लौटाने में विफल रहा. दिन भर की सैर के. . .

कूचबिहार। दिनहाटा के मातलहाट ग्राम पंचायत क्षेत्र में कल सुबह छह हाथियों का एक समूह देखा गया. कल पूरे दिन प्रयास के बाद वन विभाग हाथियों के दल को जंगल में लौटाने में विफल रहा. दिन भर की सैर के बाद 6 हाथियों का समूह शीतलाकुची में घूम रहा है.
आज सुबह शीतलकुची में हाथी के हमले में अब्दुल लतीफ मियां नाम का एक व्यक्ति घायल हो गया, उसे बचाकर माथाभांगा महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कूचबिहार रेफर कर दिया. बताया गया है कि उस व्यक्ति के पैर और छाती में चोट लगी है. हाथी के हमले से इलाके में दहशत फैली हुई है .

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम