Home » शिक्षा » केंद्रीय विद्यालय में में शुरू होने वाला एडमिशन? देखें योग्यता, जाने एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, आयु सीमा और पूरा प्रोसेस

केंद्रीय विद्यालय में में शुरू होने वाला एडमिशन? देखें योग्यता, जाने एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, आयु सीमा और पूरा प्रोसेस

डेस्क। केंद्रीय विद्यालय ों में दाखिले की दौड़ जल्द शुरू होने वाली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) किसी भी समय एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। क्योंकि पिछले साल भी केवीएस का नोटिफिकेशन मार्च में जारी. . .

डेस्क। केंद्रीय विद्यालय ों में दाखिले की दौड़ जल्द शुरू होने वाली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) किसी भी समय एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। क्योंकि पिछले साल भी केवीएस का नोटिफिकेशन मार्च में जारी किया गया था। केवीएस एडमिशन का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर किया जाएगा। इसके तुरंत बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
केंद्रीय विद्यालय क्लास-1 एडमिशन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। केवीएस के योग्यता-पात्रता वाले पेरेंट्स को ही अपने बच्चों का एडमिशन करना सकते हैं। इसलिए पेरेंट्स को केवीएस एडमिशन की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने से पहले एलिजिबिलिटी का पता होना जरूरी है।

आयु सीमा

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए, जिस एकेडमिक सेशन में दाखिले होने जा रहे हैं, उस साल की 31 मार्च को बच्चे की आयु सीमा 6 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा 8 साल तक ही होनी चाहिए। 1 अप्रैल को जन्मे बच्चे को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

क्लासआयु सीमा
16 साल, लेकिन 08 साल से कम
27 साल, लेकिन 09 साल से कम
38 साल, लेकिन 10 साल से कम
49 साल, लेकिन 11 साल से कम
59 साल, लेकिन 11 साल से कम
610 साल, लेकिन 12 साल से कम
711 साल, लेकिन 13 साल से कम
812 साल, लेकिन 14 साल से कम
913 साल, लेकिन 15 साल से कम
1014 साल, लेकिन 16 साल से कम

हां देखें रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

आवेदन शुरू होने के बाद, पेरेंट्स को kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर बने ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा।
होमपेज पर ‘New Registration’ पर क्लिक करना होगा।
बच्चे और माता-पिता की जानकारी देने के बाद, एक यूनिक लॉगिन कोड या रजिस्ट्रेशन नंबर जारी किया जाता है।
लॉगिन करने के बाद अपनी पसंद के तीन केंद्रीय विद्यालय चुन सकते हैं।
जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करके फॉर्म जमा करना होगा।
जमा किए गए फाइनल आवेदन और कन्फर्मेशन रसीद का प्रिंटआउट ले सकेंगे।

किसे कितना आरक्षण का लाभ

सभी केंद्रीय विद्यालयों में सभी नए एडमिशन में अनुसूचित जाति के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5% सीटें और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC- NCL) के लिए 27% सीटें आरक्षित होंगी। वहीं कुल सीटों में से 3% सीटें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) के लिए क्षैतिज रूप से आरक्षित होंगी।

कोई फीस नहीं

रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्रधानाचार्य द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, क्लास-1 के रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा, जब पोर्टल लाइव हो जाएगा। सभी तरह से सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्ट्रेशन फॉर्म संबंधित विद्यालय में KVS की अधिसूचना के अनुसार निर्धारित तिथि के भीतर जमा/भेजे जाने चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए एप्लीकेशन फॉर्म के साथ निर्धारित दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड कॉपीज जमा करना जरूरी है।

केवीएस एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

@जिस क्लास में एडमिशन लेना है, उससे पहले वाली कक्षा की मार्कशीट/ रिपोर्ट कार्ड
@जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट)
@आवास प्रमाण पत्र (एड्रेस प्रूफ)
@आधार कार्ड
@स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी)
@आय प्रमाण पत्र (इनकम सर्टिफिकेट)- अगर लागू होता है तो
@EWS सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो)
@APAAR आईडी
@पैरंट का जॉब ट्रांसफर सर्टिफिकेट (अगर लागू होता है तो)
@पैरंट का अपडेटेड सर्विस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो तो)

KVS एडमिशन का लॉटरी सिस्टम कैसे काम करता है?

रजिस्ट्रेशन बंद होने के बाद, लॉटरी की प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी होती है। केंद्रीय विद्यालय क्लास-1 में एडमिशन प्रक्रिया के पांच राउंड होते हैं, जो इस प्रकार हैं-
पहला राउंड: क्लास-1 में प्रति अनुभाग 10 सीटें (40 सीटों में से) RTE प्रावधानों (सीटों का 25%) के अनुसार भरी जानी हैं, और ये 10 सीटें SC/ST/EWS/BPL/OBC (नॉन-क्रीमी लेयर)/CwSN के सभी आवेदनों में से लॉटरी द्वारा भरी जाएंगी, जो सभी एक साथ लिए जाएंगे और जो आस-पड़ोस (शहरों में 5 km के दायरे में और अन्य इलाकों में 8 km के दायरे में) के निवासी हैं।
दूसरा राउंड: SC/ST/OBC-NCL/अनारक्षित श्रेणी के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए लॉटरी प्राथमिकता श्रेणी के अनुसार आयोजित की जाएगी।
तीसरा राउंड: शेष सीटें (RTE और CwSN आवेदकों को घटाने के बाद, यदि कोई हो) मौजूदा प्राथमिकता श्रेणी Cat-I और Cat-II (Project/IHL KV के मामले में Cat-I से Cat-III) के अनुसार भरी जाएंगी, केवल स्वीकृत संख्या तक या तब तक जब तक Cat-1 और Cat-2 (Project/IHL KV के मामले में Cat-1 से Cat-3) के सभी पंजीकृत उम्मीदवारों की सूची समाप्त नहीं हो जाती।
चौथा राउंड: SC/ST/OBC-NCL की कुल संख्या गिनी जाएगी-RTE, CwSN, Cat-1 और Cat-2 (Project/IHL KV के मामले में Cat-1 से Cat-3 तक) के तहत तीसरे चरण तक हुए एडमिशन की लिस्ट से। इसके बाद, SC/ST/OBC-NCL के लिए आरक्षित सीटों में, यदि कोई कमी रह जाती है, तो उसे एडमिशन की प्राथमिकता क्रम के अनुसार SC/ST/OBC-NCL आवेदकों को एडमिशन देकर पूरा किया जाएगा, चाहे स्वीकृत संख्या कुछ भी हो।
पांचवा राउंड: इन सभी प्रक्रियाओं के बाद, यदि स्वीकृत संख्या पूरी नहीं होती है और सीटें खाली रह जाती हैं, तो Priority Cat-3 (Project/IHL KV में Cat-4) और उसके बाद के आवेदकों को, केवल अनारक्षित सीटों के लिए मौजूदा Priority List के अनुसार प्रवेश हेतु विचार में लिया जाएगा। RTE/SC/ST/OBC (NCL) की जो आरक्षित सीटें खाली रह गई हैं, उन्हें खाली ही रखा जाना चाहिए।

रिजर्व सीटें खाली रह जाएं तो क्या होता है?

अगर ऑनलाइन रजिस्टर्ड कैंडिडेट की संख्या ज्यादा नहीं है, तो बची हुई खाली रिजर्व सीटों को भरना होगा। RTE/SC/ST/OBC-NCL के लिए रिजर्व सीटों के खाली कोटे को भरने के लिए, संबंधित केवीएस को एडमिशन के शेड्यूल के हिसाब से एक अलग एडवर्टाइजमेंट देना होगा, ताकि सिर्फ उस खास कैटेगरी के कैंडिडेट का ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन हो सके और रिजर्वेशन कोटे की कमी पूरी हो सके। इस तरह ऑफलाइन रजिस्टर्ड कैंडिडेट को उनकी प्रायोरिटी कैटेगरी के आधार पर एडमिशन दिया जा सकता है ताकि रिजर्वेशन कोटे की कमी पूरी हो सके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम