Home » पश्चिम बंगाल » कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गायिका लता मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हैं भर्ती

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद गायिका लता मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हैं भर्ती

मुंबई । देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल. . .

मुंबई । देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं। मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं।
मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान करिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हिंदी सिनेमा की मशहूर गायिका लता मंगेशकर की उम्र 92 साल है। बढ़ती उम्र के कारण उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कुछ समय पहले वह सांस लेने में दिक्कत के कारण भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। फिलहाल, लता के फैंस उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। गायिका अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपने पोस्ट के माध्यम से जुड़ी रहती हैं। लता मंगेशकर ज्यादातर बॉलीवुड के तमाम बड़ी शख्सियतों की तस्वीरें थ्रोबैक की तरह फैंस के साथ शेयर करती हैं और उन्हें उस वक्त के किस्सों से रूबरू कराती हैं. बताते चलें, लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।