Home » देश » कोलकाता में पीएम मोदी ने भरी हुंकार , कहा- बंगाल में महाजंगलराज का होगा खात्मा, ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’

कोलकाता में पीएम मोदी ने भरी हुंकार , कहा- बंगाल में महाजंगलराज का होगा खात्मा, ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार. . .

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव की तारीखों के एलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर जमकर हमला बोला।
पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये उत्साह, जोश बता रहा है कि बंगाल क्या सोच रहा है, बंगाल के मन में क्या चल रहा है। ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है कि जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, ये ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है। इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी। उसका नतीजा ये हुआ कि अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ। आज एक बार फिर ब्रिगेड ग्राउंड से नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज गया है।

बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में बदलाव अब दीवारों पर भी लिखा जा चुका है और बंगाल के लोगों के दिलों में भी छप चुका है। अब बंगाल से निर्मम सरकार का अंत होकर रहेगा, अब बंगाल से महाजंगलराज का खात्मा होगा। इसलिए बंगाल के हर कोने से आवाज उठ रही है – चाई बीजेपी सरकार, अबकी बार!

असली चोर कौन है, बंगाल की जनता जानती है

उन्होंने कहा कि कल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है। अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है। टीएमसी के किसी अत्याचारी को नहीं छोड़ेंगे। चुन-चुन कर हिसाब लेंगे।

ममता सरकार पर तीखा हमला

इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में महाजंगलराज खत्म होगा, बदलाव अब दीवारों पर लिख चुका है। उन्होंने कहा कि निर्मन सरकार कुर्सी जाते देख बोखला गई है. उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार परिवर्तन को रोक नहीं पाएगी।

‘एक बार फिर से बंगाल में कानून का राज होगा’

पीएम मोदी ने कहा कि एक बार फिर से बंगाल में कानून का राज होगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी के किसी भी अत्याचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल से जंगलराज खत्म होकर ही रहेगा. उन्होंने कहा कि नए बंगाल की क्रांति का बिगुल बज चुका है।

‘बंगाल के विकास में बीजेपी दिन रात लगी है’

उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास में बीजेपी दिन रात लगी है। उन्होंने कहा की निर्मम सरकार रैली में जनसैलाब को रोक नहीं पाई। उन्होंंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब बंगाल में कानून का राज लौटेगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और टीएमसी के अत्याचारों को भी नहीं बख्शा जाएगा।उन्होंने कहा कि यह निर्दयी सरकार चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, बदलाव की इस आंधी को रोक नहीं पाएगी।


‘निर्मम सरकार जनसैलाब को रोक नहीं पाई’’

पीएम मोदी ने कहा कि आज भी इस सभा को रोकने के लिए निर्मम सरकार ने सारे हथियार निकाल लिए। आप लोगों को आने से रोकने के लिए ब्रिज बंद करवा दिए, गाड़ियां रुकवा दी, ट्रैफिक जाम करवाया, भाजपा के झंडे उखड़वा दिए, पोस्टर फड़वा दिए। लेकिन निर्मम सरकार साफ-साफ देख लो, आज के जनसैलाब को रोक नहीं पाई हो। पीएम ने कहा किकल TMC ने इस रैली में आने वाले आप सभी लोगों को चोर कहकर गाली दी है। असली चोर कौन है, ये बंगाल की प्रबुद्ध जनता जानती है उन्होंने कहा कि अपनी कुर्सी जाते हुए देखकर यहां की निर्मम सरकार बौखला गई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम