Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » महाराष्ट्र » कौन हैं मनोज मोदी? जिन्हें मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की 1500 करोड़ की बिल्डिंग

कौन हैं मनोज मोदी? जिन्हें मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की 1500 करोड़ की बिल्डिंग

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय वो जिस कारण सुर्खियों में हैं, उसके पीछे एक और शख्स मनोज मोदी हैं। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ रुपए का. . .

नई दिल्ली। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन इस समय वो जिस कारण सुर्खियों में हैं, उसके पीछे एक और शख्स मनोज मोदी हैं। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ रुपए का मकान गिफ्ट में दिया है। एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की गिफ्ट कीमती तो होगी, लेकिन 1500 करोड़ रुपए की… इसे सुनकर लोग चकित हो रहे हैं। ज्यादातर लोग इस सोच में है कि आखिर वो कौन शख्स है, जिसे मुकेश अंबानी ने 1500 करोड़ रुपए का कीमती गिफ्ट दिया। लोगों की इस उत्सुकता को हम समाप्त कर रहे है। मुकेश अंबानी ने जिस मनोज मोदी को 1500 करोड़ का आलीशन मकान गिफ्ट किया, उनके बारे में जानिए पूरी जानकारी-
नाम ‘वृंदावन’, कीमत 1500 करोड़…. गिफ्ट में मिला
मुकेश अंबानी ने मनोज मोदी को जो गिफ्ट दिया है, उसका नाम ‘वृंदावन’ है। यह भगवान श्रीकृष्ण वाला यूपी का वृंदावन नहीं मुंबई का एक आलीशान मकान है, जिसकी कीमत 1500 करोड़ रुपए बताई जा रही है। 22 मंजिल की यह बिल्डिंग मुंबई के नेपियन सी रोड इलाके में है। यह बिल्डिंग 1.7 लाख वर्ग फुट में फैली हुई है, जिसमें प्रत्येक मंजिल 8000 वर्ग फुट के एरिया को कवर करती है।
कौन हैं मनोज मोदी, जिन्हें अंबानी ने दिया गिफ्ट
गिफ्ट की कहानी तो आप जान गए। अब जानिए आखिर मनोज मोदी हैं कौन? जिन्हें मुकेश अंबानी ने आलीशान बिल्डिंग गिफ्ट में दिया। मनोज मोदी रिलायंस ग्रुप के पुराने इंप्लॉई हैं। वो 1980 से रिलायंस में काम कर रहे हैं। उन्हें मुकेश अंबानी का राइड हैंड और सबसे भरोसमंद इंप्लाई कहा जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी की हर डील में मनोज मोदी की भूमिका अहम होती है।

Trending Now

कौन हैं मनोज मोदी? जिन्हें मुकेश अंबानी ने गिफ्ट की 1500 करोड़ की बिल्डिंग में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़