Home » बिजनेस » क्रूड ऑयल 112 डॉलर के पार, भारत में दो कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के रेट पर इन जगहों पर अब भी मिलेगा सस्ता तेल, देखिए लिस्ट

क्रूड ऑयल 112 डॉलर के पार, भारत में दो कंपनियों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के रेट पर इन जगहों पर अब भी मिलेगा सस्ता तेल, देखिए लिस्ट

डेस्क। ईरान युद्ध में सबसे बड़ा चोक प्वाइंट बना ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। ग्लोबल मार्केट में कच्चा ताल 112 डॉलर प्रति बैरल. . .

डेस्क। ईरान युद्ध में सबसे बड़ा चोक प्वाइंट बना ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। ग्लोबल मार्केट में कच्चा ताल 112 डॉलर प्रति बैरल के पास पहुंच गया है.इंटरनेशनल मार्केट में WTI क्रूड ऑयल की कीमत 11.41% की बढ़त के साथ 111.5 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड ऑयल 7.78% की बढ़त के साथ 109 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

कच्चे तेल की कीमत में तेजी क्यों ?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से तेल सप्लाई अटक गई है. तेल के जहाज होर्मुज के मुहाने पर लंगर लगाए हुए हैं। आयात-निर्यात प्रभावित होने की वजह से कीमतों में तेजी आ रही है। वहीं मिडिल ईस्ट के देश, जो तेल के सबसे बड़े उत्पादक हैं, वो खुद जंग की उलझे हुए हैं। तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया जा रहा है। ऐसे में तेल का निर्यात बाधित होने से कीमतों में तेजी आ रही है,जो तेल युद्ध शुरू होने से पहले 70 से 74 डॉलर के आसपास रहता था, आज वो 112 डॉलर के पार पहुंच चुका है।

भारत में इन दो तेल कंपनियों ने बढ़ाए दाम

भारत में सरकारी तेल कंपनियों की ओर से फिलहाल तेल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। सरकार ने तेल कंपनियों को राहत देने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर दी। हालांकि, देश की दो प्राइवेट तेल कंपनियों ने अपने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। पहले नायरा रिफाइनरी ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी की, उसके पीछे-पीछे Shell India ने भी पेट्रोल के दाम में 7.41 रुपये और डीजल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। नायरा के पास देश में 6600 पेट्रोल पंप हैं।

प्रीमियम पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े

1 अप्रैल से प्रीमियम ऑयल पेट्रोल XP100 के दाम में 11 रुपये और प्रीमियम डीजल वैरिएंट एक्सट्रा ग्रीन के दाम बढ़ोतरी कर दी गई।पेट्रोल 149 से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं डीजल 91.49 से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

किन पेट्रोल पंपों पर मिलेगा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल

जहां कुछ प्राइवेट तेल कंपनियों ने भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने कीमत को जस का तस रखा है।अगर आप सरकारी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के पेट्रोल पंपों से तेल भरवाते हैं तो आपको पुरानी कीमत पर ही तेल मिलेगा. इन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

क्या है आज पेट्रोल-डीजल के दाम

@ नोएडा: पेट्रोल 94.90 रुपये/लीटर, डीजल 88.01 रुपये/लीटर
@दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये/लीटर, डीजल 87.67 रुपये/लीटर
@मुंबई: पेट्रोल 103.49 रुपये/लीटर, डीजल 90.03 रुपये/लीटर
@कोलकाता: पेट्रोल 105.45 रुपये/लीटर, डीजल 92.02 रुपये/लीटर

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम