Home » मनोरंजन » खतरे में है रणवीर सिंह की जान? एक्टर को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

खतरे में है रणवीर सिंह की जान? एक्टर को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपए

डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों डर का माहौल है। बॉलीवुड स्टार्स को आए दिन धमकी मिल रही है। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे। वहीं. . .

डेस्क। बॉलीवुड में इन दिनों डर का माहौल है। बॉलीवुड स्टार्स को आए दिन धमकी मिल रही है। हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना के बाद फैंस टेंशन में आ गए थे। वहीं फायरिंग के बाद पुलिस तुंरत एक्शन में आ गई और इसकी जांच में जुट गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। इस बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह को धमकी मिली है। इस खबर ने इंटरनेट पर हलचल तेज कर दी है। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में…

रणवीर सिंह को मिली धमकी

रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर 31 जनवरी की देर रात हुई फायरिंग के बाद अब रणवीर सिंह को भी धमकी मिली है। मंगलवार को रणवीर को व्हाट्सएप वॉयस नोट के जरिए करोड़ों रुपये मांगते हुए धमकी भरा मैसेज मिला। मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है। धमकी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई है और भेजने वाले की तलाश की जा रही है। हालांकि रणवीर सिंह या उनकी टीम ने अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस बीच रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस फिल्म में धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता का जश्न मना रहे हैं। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने भारत में 1000 करोड़ और दुनिया भर में 1300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को हिंदी, मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। 19 मार्च को ही यश की मूवी टॉक्सिक रिलीज होने वाली है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि धुरंधर 2 और टॉक्सिक में से कौन सी मूवी ज्यादा बेहतर परफॉर्म करती है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम