Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » गंगा घाट किनारे दिखे कई मगरमच्छ , लोगों में दहशत

गंगा घाट किनारे दिखे कई मगरमच्छ , लोगों में दहशत

मालदा , मालदा जिले के मानिकचक में बुधवार को गंगा घाट पर अचानक पानी में मगरमच्छ देखने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया नदी के किनारे एक नहीं बल्कि कई मगरमच्छ घूम रहे हैं।. . .

मालदा , मालदा जिले के मानिकचक  में बुधवार को गंगा घाट पर अचानक पानी में मगरमच्छ  देखने के बाद  इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने  बताया  नदी के किनारे एक नहीं बल्कि कई मगरमच्छ घूम रहे हैं। नदी में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद  मछुआरा मणिकचक के सोनपुर क्षेत्र के गंगा घाट में मछली पकड़ने का जोखिम उठाने की हिम्मत नहीं जुटा रहे हैं। यहां तक कि आम लोग  भी मगरमच्छ के डर से घाट पर जाना बंद कर दिया है। मगरमच्छ की दहशत अब पूरे इलाके में फैल गई है। हालांकि, मानिकचक वन विभाग के अधिकारियों ने इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की। जिला वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, गंगा नदी में कभी-कभी मगरमच्छ प्रजातियों के जलीय जानवर देखे जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने मगरमच्छ के आतंक की बात कही है।  अभी तक यह वन विभाग के संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि उन्होंने कहा मामले की जाँच की जा रही है।   मानिकचक थाने के सोनपुर इलाके में गंगा नदी के किनारे रहने वाले कुछ लोगों के अनुसार, मंगलवार दोपहर इस क्षेत्र में नदी के किनारे मगरमच्छ देखे गए थे। बुधवार की सुबह कुछ मछुआरे सोनपुर के नदी तट में मछली पकड़ने गए थे। उस समय उन्होंने कई बड़े मगरमच्छों को नदी किनारे घूमते देखा। उसके बाद मछुआरे नाव में बैठकर चिल्लाने लगे। फिर भारी संख्या में लोग घाट पर इकट्ठा होने लगे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन पर नदी में घूमते मगरमच्छों की तस्वीरें खींचीं। वहीँ इस घटना के बाद, मछुआरे इस दिन सोनपुर घाट पर मछली पकड़ने नहीं गए। मगरमच्छ के भय से लोग नदी के किनारे स्नान करने भी नहीं जा रहे।   सोनपुर क्षेत्र के कुछ मछुआरों के अनुसार, मगरमच्छ को गंगा के किनारे पहले भी देखा गया था । लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि गंगा के किनारे मगरमच्छ देखा गया हो । तीन से चार मगरमच्छ एक साथ घाट पर घूम रहे हैं। जिससे यहाँ काफी दहशत का माहौल बना हुआ है। इस बारे में वन विभाग और स्थानीय पंचायत को सूचित किया गया है।

Trending Now

गंगा घाट किनारे दिखे कई मगरमच्छ , लोगों में दहशत में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़