Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » गोली कांड में मृत भाजपा मंडल महासचिव के घर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, परिवार से मिलकर जताई संवेदना

गोली कांड में मृत भाजपा मंडल महासचिव के घर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, परिवार से मिलकर जताई संवेदना

कूचबिहार । भाजपा मंडल महासचिव की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या किये जाने के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने पुलिस. . .

कूचबिहार । भाजपा मंडल महासचिव की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या किये जाने के 6 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बुधवार की शाम केंद्रीय मंत्री दिनहाटा 1 ब्लॉक की पुतिमारी एक ग्राम पंचायत के शिमुलताला क्षेत्र के खरकरिया गांव में मृत प्रशान्त राय बासुनिया के घर पहुंचे। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के बाद मां सुचित्रा राय बसुनिया फूट-फूट कर रो पड़ीं। मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने प्रशांत के पिता और मां को हत्याकांड की त्वरित जांच और दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
प्रशांत के घर जाकर परिवार से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री निशीथ ने कहा कि प्रशांत क्षेत्र के अहम नेता थे। जिनके कुशल नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी ने पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा के कारण प्रशांत घर पर नहीं रह सके। वह अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग जगहों पर रह रहे थे। बाद में जब स्थिति कुछ सामान्य हुई तो संगठन को मजबूत करने के लिए लौटे। लौटने के बाद ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रशांत की हत्या में हुए नुकसान की हम भरपाई नहीं कर पाएंगे। जिन लोगों पर आरोप लगाया गया है, अगर उन्हें लगता है कि वे इस तरह के जघन्य अपराध से बच जाएंगे, तो वे गलत हैं। कानून किसी को माफ नहीं करेगा।

Trending Now

गोली कांड में मृत भाजपा मंडल महासचिव के घर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, परिवार से मिलकर जताई संवेदना में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़