Home » पश्चिम बंगाल » गोवालपोखर गोलीकांड में एक महिला की मौत, 10 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

गोवालपोखर गोलीकांड में एक महिला की मौत, 10 लोगों को किया जा चुका है गिरफ्तार

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के गोवालपोखर में गोली लगने से एक और शख्स की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल महिला की उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।. . .

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के गोवालपोखर में गोली लगने से एक और शख्स की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल महिला की उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस्लामपुर अस्पताल के सूत्रों के अनुसार इस घटना में इससे पहले मोहम्मद आरिफ नामक युवक की मौत हो गई थी। अस्पताल के सूत्रों जानकारी मिली है कि शेष तीन घायलों को इस्लामपुर महकमा अस्पताल से उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है।