Home » लेटेस्ट » घंटों नहीं, अब मिनटों में तय होगा दिल्ली-मेरठ का सफर ! पीएम मोदी आज देंगे करोड़ों की सौगात

घंटों नहीं, अब मिनटों में तय होगा दिल्ली-मेरठ का सफर ! पीएम मोदी आज देंगे करोड़ों की सौगात

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे का सबसे. . .

डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानि रविवार को मेरठ का दौरा करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री लगभग 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरे का सबसे बड़ा आकर्षण देश के पहले नमो भारत RRTS (रैपिड रेल) और मेरठ मेट्रो का भव्य शुभारंभ होगा। प्रधानमंत्री पूरे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 12:30 बजे प्रधानमंत्री मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री खुद मेरठ मेट्रो में सवार होकर मेरठ साउथ स्टेशन तक का सफर तय करेंगे। दोपहर 1:00 बजे वे मेरठ में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर की खासियतें

प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे पूरे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को जनता को सौंपेंगे। इसमें दो महत्वपूर्ण सेक्शन का उद्घाटन शामिल है:
दिल्ली सेक्शन: सराय काले खां से न्यू अशोक नगर के बीच 5 किलोमीटर का हिस्सा।
यूपी सेक्शन: मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का हिस्सा।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली यह ट्रेन साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों को दिल्ली से जोड़ेगी।

सराय काले खां मल्टी-मोडल हब

इस कॉरिडोर का शुरुआती स्टेशन ‘सराय काले खां’ एक मल्टी-मोडल हब के रूप में विकसित किया गया है। यह हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन, दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन, वीर हकीकत राय ISBT और रिंग रोड को एक साथ जोड़ेगा। मेरठ में शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम जैसे तीन नए नमो भारत स्टेशन भी चालू हो जाएंगे।

साझा यात्रा में निजी वाहन किफायती

यदि कार में परिवार या चार लोग यात्रा करते हैं तो दिल्ली से मेरठ के बीच निजी वाहन किराये के मामले में अधिक किफायती साबित हो सकता है। पेट्रोल से चलने वाली कार में 82 किलोमीटर की यात्रा के दौरान लगभग 486 रुपये का ईंधन खर्च आता है। इसे चार भागों में बांटे तो प्रति व्यक्ति खर्च लगभग 121 रुपये बैठता है। वहीं सीएनजी से चलने वाली कार में यही दूरी तय करने पर लगभग 262 रुपये का ईंधन खर्च होता है। इसे चार भागों में करें तो प्रति व्यक्ति खर्च करीब 65 रुपये पड़ता है। हालांकि यात्रा में समय की बचत ज्यादा मायने रखती है।

समय का गुणा-गणित

उदाहरण के लिए यदि सामान्य पेट्रोल से चलने वाली कार का एवरेज 16 किमी प्रति लीटर माना जाए और पेट्रोल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर तो 82 किलोमीटर चलने पर 5.12 लीटर का पेट्रोल लगेगा। यानी एक तरफ 5.15X82 =486 रुपये का ईंधन लगेगा। इसी तरह सीएनजी कार का एवरेज 24 किमी प्रति किलो सीएनजी माना जाए तो 82 किलोमीटर चलने पर 3.41 किलो सीएनजी लगेगी। सीएनजी की कीमत 77 रुपये प्रति किलो है। इस हिसाब से 77X3.41 = 261 रुपये की सीएनजी लगेगी। नमो भारत कॉरिडोर का किराया दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक सामान्य कोच के लिए 150 और प्रीमियम कोच के लिए 200 रुपये से अधिक हो सकता है। हालांकि अभी किराया तय नहीं किया गया है।

नमो भारत के फायदों का सौदा

कार में समय अनिश्चित है जाम, दुर्घटना या मौसम से यात्रा लंबी हो सकती है। नमो भारत तय समय-सारणी पर चलेगी।
ड्राइविंग थकान और जोखिम बनाम ट्रेन में आराम, मोबाइल/लैपटॉप पर काम की सुविधा-यह भी निर्णय को प्रभावित करता है।
रोजाना आने-जाने वाले के लिए 30-40 मिनट की बचत साल भर में सैकड़ों घंटे बचेंगे।

साधन औसत समय

नमो भारत 55 मिनट
कार 2.5-3.5 घंटे
बस 3-4 घंटे
ट्रेन 2-3 घंटे
पीक आवर्स में यही सफर 4-5 घंटे तक खिंच सकता है

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम