Home » पश्चिम बंगाल » घने कुहासे के कारण हुई दुर्घटना में एक की गई जान, एक घायल

घने कुहासे के कारण हुई दुर्घटना में एक की गई जान, एक घायल

मालदा। मालदा के सादुल्लापुर इलाके में राज्य सड़क पर घने कुहासे के कारण हुई दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई है, वहीँ एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब घाना. . .

मालदा। मालदा के सादुल्लापुर इलाके में राज्य सड़क पर घने कुहासे के कारण हुई दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई है, वहीँ एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना शुक्रवार सुबह उस समय हुई, जब घाना कुहासा छाया हुआ था। दुर्घटना में गोजाल थाने के घोषपुकुर इलाके की रहनेवाली शेफाली बीबी (39) की मौत हो गई है। वहीं घायल गाड़ी चालक का नाम सौमेन साहा (35) है। वह मालदा के बूड़ाबूड़ीतला इलाके में रहता है।
स्थानीय व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रथबाड़ी से शेफाली बीबी गाड़ी से सदूल्लापुर जा रहा थीं। घने कुहासे के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया गया जहां शेफाली बीबी को‌ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक का इलाज चल रहा है।

 

Web Stories
 
लोकतंत्र और पारदर्शिता को नई ताकत केंद्रीय सूचना आयुक्त बने आशुतोष चतुर्वेदी आयरन की कमी होने पर क्या खाएं? सुबह खाली पेट इलायची पानी पीने से मिलेंगे ये गजब फायदे Sanjeeda Sheikh के 10 ग्लैमरस लुक्स नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की