Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » चमत्कार या विज्ञान : लड़के ने नदी में उतार दी पल्सर बाइक, वीडियो को देखकर सभी हो रहे हैं दंग

चमत्कार या विज्ञान : लड़के ने नदी में उतार दी पल्सर बाइक, वीडियो को देखकर सभी हो रहे हैं दंग

डेस्क। आपने बाइक के साथ सड़क पर, मौत के कुएं में, पहाड़ियों के रास्ते पर स्टंट करते बहुत से लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को नदी में बाइक दौड़ते हुए देखा है? इंटरनेट पर इसी से जुड़ा. . .

डेस्क। आपने बाइक के साथ सड़क पर, मौत के कुएं में, पहाड़ियों के रास्ते पर स्टंट करते बहुत से लोगों को देखा होगा, लेकिन क्या कभी किसी को नदी में बाइक दौड़ते हुए देखा है? इंटरनेट पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस नजारे को देखकर आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने लेंगे।
नदी में चलाई बाइक
वायरल हो रहे इस वीडियो को Motor Octane नाम के एक पेज ने ट्विटर पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘जहां चाह, वहां राह’ का सटीक उदाहरण। इस बारे में विचार? बहुत चालाक या बहुत जोखिम भरा? वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ पुल है और उसका दूसरा सिरा दूर है। बीच में नदी का पानी है। लड़का बाइक उठाता है और उसे पानी में उतार देता है। इसके बाद वो नदी का चक्कर लगाकर बाइक को पुल के दूसरे सिरे तक स्वैग से ले जाता है।
दिलेरी या बेवकूफी
वीडियो देख लोग अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ इसे दिलेरी बता रहे हैं तो कुछ बेवकूफी। एक यूजर ने लिखा, ‘स्पष्ट रूप से जोखिम भरा। अगर इंजन में पानी चला जाए तो क्या होगा?’ दूसरे यूजर ने दावा किया कि यह असम में काफी आम है। उन्होंने लिखा, ‘स्थानीय लोग वहां की नदी को जानते हैं, वह बचपन से वहीं रह रहे होंगे, यह असम में आम है’।
लोगों को पसंद आ रहा वीडियो
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लोग लगातार कमेंट के जरिए इसपर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Trending Now

चमत्कार या विज्ञान : लड़के ने नदी में उतार दी पल्सर बाइक, वीडियो को देखकर सभी हो रहे हैं दंग में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़