Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » लेटेस्ट » चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका, 120 कार्यकर्ता हुए तृणमूल में शामिल हुए

चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका, 120 कार्यकर्ता हुए तृणमूल में शामिल हुए

कूचबिहार। कूचबिहार में भाजपा धीरे-धीरे अपनी संगठनात्मक ताकत खो रही है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनावों में पूरे उत्तर बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया था, परन्तु अब भाजपा सदस्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे है। अब तक जितने भी. . .

कूचबिहार। कूचबिहार में भाजपा धीरे-धीरे अपनी संगठनात्मक ताकत खो रही है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनावों में पूरे उत्तर बंगाल में अच्छा प्रदर्शन किया था, परन्तु अब भाजपा सदस्य तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे है। अब तक जितने भी नगर पालिकाओं या निगमों में चुनाव हुए हैं, उन सभी में भाजपा नतीजों के मामले में गिरावट की स्थिति में देखने की मिली हैं। ऐसे में मंगलवार को कूचबिहार में भाजपा के करीब 120 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ तृणमूल में शामिल हो गए।
कूचबिहार नगर पालिका के 8वें वार्ड के प्रत्याशी और तृणमूल अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष, उत्तर बंगाल विकास बोर्ड के पूर्व मंत्री बिनय कृष्ण बर्मन और अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा महासचिव दक्ष और शैलेन प्रधान साव अपने 120 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए।
कूचबिहार तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गिरिंद्र नाथ बर्मन ने कहा, ‘शैलेन प्रधान साव आज वार्ड 8 में चुनाव कार्यालय में अपने 120 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं। हम जिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से उन सभी का पार्टी में स्वागत करते हैं।
” रवींद्र नाथ घोष ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, “शैलेन प्रधान साव एक कुशल और मेहनती कार्यकर्ता हैं। शैलेन प्रधान साव और उनके 120 कार्यकर्ता इस दिन तृणमूल कांग्रेस में शामिल होकर कूचबिहार के विकास में शामिल हुए। इससे आने वाले नगर निगम चुनाव में 20 में से 20 सीटें जीतना आसान हो जाएगा।”
तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद शैलेन प्रधान साव ने कहा, “माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काम से प्रेरित होकर मैंने भाजपा छोड़ दी और मैं 120 सदस्यों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गया। अब हम जीतेंगे और जिले का विकास करेंगे।”

Trending Now

चुनाव के पहले भाजपा को बड़ा झटका, 120 कार्यकर्ता हुए तृणमूल में शामिल हुए में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़