Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी » चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही TMC उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से बुरी तरह टूटी

चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही TMC उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन से बुरी तरह टूटी

सिलीगुड़ी। जानी-मानी हेप्टाथलिट और राजगंज से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के जीवन में एक गहरा दुखद पल आया है। उनके पिता पंचानन बर्मन (64) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में निधन. . .

सिलीगुड़ी। जानी-मानी हेप्टाथलिट और राजगंज से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बर्मन के जीवन में एक गहरा दुखद पल आया है। उनके पिता पंचानन बर्मन (64) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले 8 दिनों से ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती थे।

2013 से ही गंभीर रूप से बीमार थे

स्वप्ना की सफलता के पीछे उनके पिता का संघर्ष और त्याग बेहद महत्वपूर्ण रहा है। पेशे से रिक्शाचालक रहे पंचानन बर्मन 2013 से ही गंभीर रूप से बीमार थे। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। बचपन में कई बार भूखे रहने की नौबत आई, लेकिन पिता ने हर संभव कोशिश कर स्वप्ना को आगे बढ़ाया।
2018 के जकार्ता एशियन गेम्स में स्वप्ना के स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनके पिता की खुशी ने पूरे देश का दिल जीत लिया था। आज वही मजबूत सहारा उनके साथ नहीं रहा।
परिवार के सदस्य असित बर्मन ने उनके निधन की पुष्टि की, जिसके बाद घर में शोक की लहर दौड़ गई। स्वप्ना की मां बसना देवी पिछले कुछ दिनों से पूजा-पाठ में लीन थीं। स्वप्ना ने भी हाल ही में कहा था कि “अब भगवान ही सहारा हैं।”

कुछ दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस जॉइन की है

राजनीति में हाल ही में कदम रखने वाली स्वप्ना बर्मन ने दो दिन पहले ही तृणमूल कांग्रेस जॉइन की थी और राजगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत भ्रामरी देवी मंदिर में पूजा के साथ की थी। पिता के निधन से स्वप्ना के जीवन में एक बड़ा खालीपन आ गया है, लेकिन खेल प्रेमियों का मानना है कि उनके पिता का संघर्ष और जज़्बा ही स्वप्ना को आगे बढ़ने की ताकत देगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम