Home » देश » छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : CRPF के 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत, ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : CRPF के 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत, ट्रक और कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर

नईदुनिया। छत्तीसगढ़ में CRPF के 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ के जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतारी के पास खपरी रोड. . .

नईदुनिया। छत्तीसगढ़ में CRPF के 3 जवानों समेत 4 लोगों की मौत हुई है। सिविल सर्जन अभिषेक टोंडर ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि सीआरपीएफ के जवान जगदलपुर से रायपुर जा रहे थे। धमतारी के पास खपरी रोड पर उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई। 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 2 लोगों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। कुल मिलाकर 4 लोगों की मौत हुई है। एक व्यक्ति घायल है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार तीन सीआरपीएफ जवान और एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस का क्या कहना है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।

इलाज जारी है

हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम