Home » पश्चिम बंगाल » जगंल में बिछड़ गए तेंदुए के दो शावकों को उठा ले गयी माँ , कैमरे में कैद हुआ ‘माँ की ममता’ का अद्भुत नजारा

जगंल में बिछड़ गए तेंदुए के दो शावकों को उठा ले गयी माँ , कैमरे में कैद हुआ ‘माँ की ममता’ का अद्भुत नजारा

अलीपुरदुआ। माँ तो माँ होती है वो चाहे इंसान हो या जानवर, वह अपने बच्चों के कभी नहीं छोड़ती है। कुछ ऐसा ही दृश्य बक्सा के जंगल में देखने को मिला है। यहाँ तेंदुए की मां जंगल में बिछड़ गए. . .

अलीपुरदुआ। माँ तो माँ होती है वो चाहे इंसान हो या जानवर, वह अपने बच्चों के कभी नहीं छोड़ती है। कुछ ऐसा ही दृश्य बक्सा के जंगल में देखने को मिला है। यहाँ तेंदुए की मां जंगल में बिछड़ गए अपने दो शावकों को अपने साथ ले गई। यह अद्भुत नजारा वन विभाग के लीफ इंफ्रारेड कैमरे में कैद हो गया। बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट की खबर के अनुसार 19 सितंबर को वनकर्मियों ने बक्सा टाइगर प्रोजेक्ट से सटे चाय बागान में तेंदुए के दो शावकों को देखा था। बाद में वन विभाग की ओर से इन शावकों को उनकी माँ से मिलाने का प्रयास किया गया। वन कर्मियों के अनुसार जिस क्षेत्र में शावक पाए गए थे, वह आरक्षित है। वहां इंफ्रारेड कैमरे लगाए गए हैं। इस बीच मंगलवार देर रात इन शावकों की माँ वहां पहुंची और दोनों शावकों को अपने साथ ले गयी। यह अद्भुत नजारा वन विभाग के कैमरे में कैद हो गया। तेंदुए की मां द्वारा दोनों शावकों को साथ ले जाने से वन विभाग की टीम भी काफी खुश है।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स