Home » मनोरंजन » जब रश्मिका मंदाना ने 200 लोगों के सामने विजय देवरकोंडा को किया Kiss, बोलीं- सब देख रहे थे….

जब रश्मिका मंदाना ने 200 लोगों के सामने विजय देवरकोंडा को किया Kiss, बोलीं- सब देख रहे थे….

मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं। ख़बरों के अनुसार, 26 फरवरी को दोनों उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित आलीशान आईटीसी मेमेंटोज होटल में शादी करने वाले हैं।रश्मिका-विजय. . .

मुंबई। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी से पहले की रस्में उदयपुर में शुरू हो गई हैं। ख़बरों के अनुसार, 26 फरवरी को दोनों उदयपुर से 25 किलोमीटर दूर स्थित आलीशान आईटीसी मेमेंटोज होटल में शादी करने वाले हैं।
रश्मिका-विजय की शादी को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं इन्हीं चर्चाओं के बीच, दोनों के पुराने इंटरव्यूज और फोटोज सामने आ रही हैं। इसके चलते ऐसी ही एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में अपने पहले ऑनस्क्रीन Kiss के बारे में बात कर रही हैं।

फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में था Kiss सीन

FilmyGyan के अनुसार, रश्मिका मंदाना ने बताया, “मेरा पहला ऑनस्क्रीन किस साल 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में था। इसके आगे वो कहती हैं कि पहली बार, आपको पता नहीं होता कि यह कैसा होता है – यह एक को-स्टार के साथ होता है। मेरे लिए, Kiss करना बहुत ही प्राइवेट बात है। यह बहुत ही निजी पल होता है। 200 लोग देख रहे थे, और मैं सोच रही थी, कैसे? लेकिन मुझे लगता है कि को-स्टार के लिए भी ऐसा ही होता है। विजय भी मेरे जैसा ही महसूस कर रहे थे। तो हमने सोचा, इसे कैसे करें?”

किसिंग सीन बहुत चौंकाने वाला था

“यह तकनीकी बात है; जो इस पर निर्भर करता है कि आप किसके साथ ये कर रहे हैं। महत्वपूर्ण ये है कि अगर आपके किरदार की ज़रूरत है, तो आपको ये करना होगा। अगर वो नहीं चाहते, तो मत करो।’ इसके आगे रश्मिका गीता गोविंदम में, हम एक विवाहित जोड़े के किरदार में नजर आये थे, इसलिए शादी के बाद हम जो चाहें कर सकते हैं। तो वो मेरा पहला किसिंग सीन था, और यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाला था।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम