Home » देश » झारखंड के धनबाद में गैस लीक से मचा हड़कंप, खतरे में 1000 लोगों की जान, 2 लोगों की मौत और 50 पहुंचे अस्पताल

झारखंड के धनबाद में गैस लीक से मचा हड़कंप, खतरे में 1000 लोगों की जान, 2 लोगों की मौत और 50 पहुंचे अस्पताल

रांची। झारखंड के धनबाद में गैस लीक से 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 50 लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं गैस लीक से करीब 10000 लोग. . .

रांची। झारखंड के धनबाद में गैस लीक से 2 लोगों की मौत हो गई है और करीब 50 लोग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं गैस लीक से करीब 10000 लोग प्रभावित हुए हैं। धनबाद के PB एरिया में बनी कोयला खदान में कार्बन-मोनो-ऑक्साइड गैस लीक हुई, जिसके बाद वहां रहने वाले करीब एक हजार लोग आज इलाका छोड़कर चले गए, क्योंकि यहां उनकी जान को खतरा है., प्रदेश सरकार ने लोगों को इलाका खाली करने को कहा है।

धनबाद में जहरीली गैस से दो महिलाओं की मौत

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के केंदुआडीह इलाके में गुरुवार को भूमिगत खदानों से कथित रूप से कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी ‘जहरीली गैस रिसाव’ के कारण दो महिलाओं की मौत हो गई। बुधवार को भी इसी कारण एक महिला की मौत हुई थी और 12 लोग बीमार पड़े थे। इस घटना से गुस्साए स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए धनबाद-रांची मुख्य सड़क को जाम कर दिया और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए टायर जलाए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब इस इलाके के एक हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।

बीसीसीएल की चेतावनी

बीसीसीएल के पीबी एरिया के महाप्रबंधक (जीएम) जी साहा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ये बस्ती पहले के खनन कार्य के बाद बसाई गई थी और ये इलाका वर्षों से आग लगने की आशंका वाला क्षेत्र होने के कारण असुरक्षित घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से ऐसी जगहों पर न रहने की अपील की, क्योंकि लगातार गैस के संपर्क में रहने से शरीर को नुकसान हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को खतरे वाले क्षेत्रों से बाहर निकालना शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने जल्द से जल्द घर खाली करने के लिए दीवारों पर नोटिस भी चस्पा किए हैं। कंपनी स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था कर रही है।

प्रशासन ने तेज किए बचाव

केंदुआडीह के स्टेशन प्रभारी प्रमोद पांडे ने कहा कि गैस रिसाव को जल्द से जल्द रोकने की कोशिशें जारी हैं। जिला प्रशासन भी इसमें शामिल है। उन्होंने बताया कि बीसीसीएल की गैस डिटेक्टर टीम को हर घर में ले जाकर आसपास के सभी इलाकों की जांच की गई है। इसके साथ ही, लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर जगह घोषणाएं की गई हैं। जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं; थाने में एम्बुलेंस और अन्य सेवाओं को तैयार रखा गया है और मेडिकल टीम लगी हुई है।

मौत का कारण साफ नहीं

हालांकि, अधिकारियों ने ये भी कहा कि महिला की मौत का वास्तविक कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है और इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही हो पाएगी। बावजूद इसके, जहरीली गैस रिसाव की आशंका ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। बीसीसीएल के जीएम साहा ने कहा कि जान-माल की सुरक्षा के लिए हमने पहले ही उनसे खतरे वाले क्षेत्र को छोड़ने का अनुरोध कर दिया है। ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Web Stories
 
नजर दोष से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों का करें गुप्त दान सर्दी के मौसम में दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक, डाइट में शामिल करें ये थेपले रात को जल्दी डिनर करने से शरीर में होंगे ये बदलाव तुलसी के पास ये चीजें रखने से होगी धन वर्षा चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार, लगाएं चुकंदर का पैक