Home » झारखण्ड » झारखंड में हाथी हुए पागल, एक के बाद एक लोगों को उतार रहे मौत के घाट; बेबस हुआ वन विभाग

झारखंड में हाथी हुए पागल, एक के बाद एक लोगों को उतार रहे मौत के घाट; बेबस हुआ वन विभाग

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में हाथियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है।. . .

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में हाथियों के हमले से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।

जंगली हाथियों के झुंड ने दहशत फैला दी

हजारीबाग जिला अंतर्गत चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव में जंगली हाथियों के झुंड ने दहशत फैला दी है। बताया जा रहा है कि पांच हाथियों का एक झुंड गांव और आसपास के इलाकों में घूम रहा है। इसी दौरान हाथियों ने एक दंपति पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है।

लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि झुंड में शामिल एक हाथी बेकाबू हो गया है। उसी के कारण लगातार हमले की घटनाएं हो रही हैं। पिछले करीब 20 घंटों में इस हाथी के हमले में जिले में सात लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है। कजरी गांव समेत आसपास के इलाकों में लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर निगरानी कर रही है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मानव और वन्यजीव के बीच बढ़ते संघर्ष ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम