Home » खेल » टी 20 वर्ल्ड कप : 188 की परीक्षा में ढह गई टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा ठिकरा

टी 20 वर्ल्ड कप : 188 की परीक्षा में ढह गई टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा ठिकरा

डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले गए अहम मुकाबले में भारत को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका. . .

डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद में खेले गए अहम मुकाबले में भारत को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह लड़खड़ा गई और महज़ 111 रन पर सिमट गई। इस बड़ी हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव साफ तौर पर निराश नजर आए और मैच के बाद उन्होंने हार की वजहों पर खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

शुरुआत शानदार, लेकिन बीच के ओवरों में बदला मैच

टीम ने मुकाबले की शुरुआत बेहतरीन अंदाज़ में की और शुरुआती झटकों से विपक्ष को 21 रन पर 3 विकेट तक पहुंचा दिया। उस समय मैच पूरी तरह टीम की पकड़ में नजर आ रहा था। हालांकि 7 से 15 ओवर के बीच विपक्षी बल्लेबाज़ों ने लय पकड़ी और मैच का रुख बदल दिया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “मुझे लगता है कि शुरुआत से ही हम मुकाबले में बने हुए थे। हमने शुरुआत में बहुत अच्छी गेंदबाजी की, 21 रन पर 3 विकेट ले लिए थे। लेकिन उसके बाद 7वें से 15वें ओवर के बीच उन्होंने जिस तरह बल्लेबाजी की, वह काफी शानदार थी। फिर हम बाद में दोबारा मैच में वापसी करने में सफल रहे।”

पावरप्ले में विकेट गंवाना पड़ा भारी

180-185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन पावरप्ले में लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया। छोटी-छोटी साझेदारियां नहीं बन पाईं, जो बड़े लक्ष्य के लिए जरूरी थीं। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साफ कहा, “कुल मिलाकर देखें तो हमारी गेंदबाजी काफी अच्छी रही, लेकिन हम बल्लेबाजी थोड़ी और बेहतर कर सकते थे। मेरा मानना है कि जब आप 180–185 रन का लक्ष्य पीछा कर रहे होते हैं, तो पावरप्ले में मैच जीता नहीं जा सकता, लेकिन हारा जरूर जा सकता है। हमने पावरप्ले में बहुत ज्यादा विकेट गंवा दिए और फिर 180–185 रन का पीछा करने के लिए जो छोटी-छोटी साझेदारियां चाहिए थीं, वे नहीं बना सके। लेकिन यही खेल का हिस्सा है। हम इससे सीखेंगे, बैठकर विश्लेषण करेंगे और फिर पहले से ज्यादा मजबूत होकर वापसी करेंगे।”

बुमराह–अर्शदीप की जोड़ी पर पूरा भरोसा

गेंदबाज़ी में टीम के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बात तेज़ गेंदबाज़ों का प्रदर्शन रहा। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने मिलकर आठ ओवर में लगभग पांच विकेट लेकर विपक्ष को दबाव में रखा। कप्तान (Suryakumar Yadav) ने उनकी तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि हर कोई जानता है कि उनकी जोड़ी (बुमराह–अर्शदीप) कितनी घातक रही है। दोनों काफी समय से साथ खेल रहे हैं। अगर आज का मैच देखें तो दोनों ने मिलकर आठ ओवर डाले, लगभग पांच विकेट लिए और करीब 45–50 रन ही दिए। अगर मैं गलत नहीं हूं, मुझे आंकड़ों में बहुत महारत नहीं है। लेकिन दोनों ने साझेदारी में शानदार गेंदबाजी की और हम उनसे यही उम्मीद करते हैं।” “दोनों अनुभवी खिलाड़ी हैं और हमारी टीम में उनका होना हमारे लिए बड़ी ताकत है। अगले मैच (जिम्बाब्वे के खिलाफ) के लिए योजना यही है कि हम अच्छी बल्लेबाजी करें, अच्छी गेंदबाजी करें और फील्डिंग भी बेहतर रखें। बस इतना ही। हम चीजों को सरल रखने की कोशिश करेंगे, वही ब्रांड का क्रिकेट खेलेंगे जो हम खेलना चाहते हैं। कुछ भी बदलने वाला नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम मजबूत वापसी करेंगे।”

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम