Home » खेल » टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह

टीम इंडिया को बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप को बीच में छोड़ घर लौटा यह स्टार क्रिकेटर; जानें वजह

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अचानक फैमली इमरजेंसी की वजह से घर वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में काफी हद तक संभव है. . .

डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह को अचानक फैमली इमरजेंसी की वजह से घर वापस लौटना पड़ा है। ऐसे में काफी हद तक संभव है कि रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ अगला मैच नहीं खेले पाएंगे। उनकी जगह संजू सैमसन या किसी और प्लेयर को मौका मिल सकता है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का अगला मैच 26 फरवरी को होगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में टीम इंडिया को 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

रिंकू सिंह ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक रिंकू सिंह को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले 24 फरवरी को वापस अपने घर लौटना पड़ा है। उन्होंने आज चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। इस बात से ये साफ हो गया कि रिंकू अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाएंगे। अभी तक ये भी साफ नहीं हो पाया है कि वह अब टीम के साथ वापस कब तक जुड़ेंगे। रिंकू सिंह इस वर्ल्ड कप में अभी तक सभी मैचों में टीम इंडिया का हिस्सा रहे थे, लेकिन वहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

इस टी20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप रहे थे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह को अभी तक सभी पांच मैचों में खेलने का मौका मिला लेकिन इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 11 रन का रहा है। इस वर्ल्ड कप में उनका स्कोर 6,1,11,6,0 रन का रहा है। उन्हें सभी मैचों में बल्लेबाजी का मौका मिला लेकिन वह एक में भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। रिंकू के खराब प्रदर्शन को देखते हुए लगातार टीम में उनके जगह को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में अगर रिंकू नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह किसे मौका मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा।

टीम इंडिया को अब दोनों मैचों में दर्ज करनी होगी जीत

टीम इंडिया की बात करें तो ग्रुप स्टेज में सूर्यकुमार यादव की टीम ने लगातार चार मैच जीतकर सुपर-8 में जगह पक्की की थी। लेकिन सुपर-8 के पहले ही मैच में उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया को अगर यहां से सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें अगले दोनों मैचों में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। जिम्बाब्वे के बाद टीम इंडिया का अगला मैच वेस्टइंडीज से होगा। वहीं साउथ अफ्रीका को भी अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। इस स्थिति में टीम इंडिया आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम