Home » पश्चिम बंगाल » तृणमूल के मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री जॉन बरला  के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन  

तृणमूल के मंत्रियों ने केंद्रीय मंत्री जॉन बरला  के घर के बाहर किया धरना प्रदर्शन  

जलपाईगुड़ी। तृणमूल चाय मजदूर संघ ने केंद्रीय मंत्री जॉन बारला के घर के सामने आइएनटीटीयूसी ने फिर से विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि उनकी मांगें नहीं मानी गईं हैं। इस बार, कानून मंत्री मलय घटक और INTTUC के राज्य अध्यक्ष रीताब्रत. . .

जलपाईगुड़ी। तृणमूल चाय मजदूर संघ ने केंद्रीय मंत्री जॉन बारला के घर के सामने आइएनटीटीयूसी ने फिर से विरोध प्रदर्शन किया, क्योंकि उनकी मांगें नहीं मानी गईं हैं। इस बार, कानून मंत्री मलय घटक और INTTUC के राज्य अध्यक्ष रीताब्रत बनर्जी धरने में शामिल हुए।
INTTUC और तृणमूल चाय बागान श्रमिक संघ के कार्यकर्ता और समर्थक चाय श्रमिकों के पीएफ में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। साथ ही श्रमिक संगठन केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में चाय श्रमिकों के समग्र विकास के लिए 1000 करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी, जो आज तक नहीं मिली। इन सभी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसे लेकर किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।