Home » हेल्थ » थायराइड खत्म करने के लिए धनिया कैसे इस्तेमाल करें ? रोज सुबह सेवन से शरीर में यूरिक एसिड भी होगा कम

थायराइड खत्म करने के लिए धनिया कैसे इस्तेमाल करें ? रोज सुबह सेवन से शरीर में यूरिक एसिड भी होगा कम

डेस्क। अगर आप कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड शुगर के मरीज हैं तो आपके लिए एक खास बीज का पानी किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। ये बीज हर घर में आसानी से मिल जाएगा, बस इसे बनाने और इसका. . .

डेस्क। अगर आप कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड शुगर के मरीज हैं तो आपके लिए एक खास बीज का पानी किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। ये बीज हर घर में आसानी से मिल जाएगा, बस इसे बनाने और इसका पानी पीने का सही तरीका जान लें।

  1. कई बीमारियों की दवा है बीज

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या आपको कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड या थायराइड जैसी कई और परेशानियां हैं तो आपको रोज एक खास मसाले का पानी पीना होगा। इससे आपकी सारी समस्या दूर हो सकती है। आयुर्वेद में इस बीज को रामबाण दवा की तरह माना गया है।

2.धनिया के बीज का पानी

धनिया के बीज का पानी हमारे किचन का एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाना बनाने में होता है। इसके साथ ही धनिया का पानी हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक में कारगर माना जाता है। रोज़ाना सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं इस पानी को पीने के फायदे।

3.धनिया के बीज का पानी कैसे बनाएं

रसोई में इस्तेमाल होने वाली कई जड़ी-बूटियाँ और मसाले आयुर्वेदिक नुस्खों और घरेलू नुस्खों में कारगर साबित होते है। ऐसा ही एक मसाला है धनिया. जी हाँ, आप सब्जियों और दालों में धनिया पाउडर ज़रूर डालते होंग। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. चाहे आप हरे धनिये का इस्तेमाल करें या धनिये के बीज का सेवन करें या इसका पानी पिएं। कई अध्ययनों में पाया गया है कि धनिये का पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। धनिये का पानी खासतौर पर गट हेल्थ यानी पेट और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. आइए आपको बताते हैं कि धनिये के बीज का पानी पीने के क्या फायदे हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए।

4.डायबिटीज में फायदेमंद:

धनिया के बीज का पानी आपके रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। धनिया के बीज में कई ऐसे तत्व होते हैं जो मधुमेह में फायदेमंद साबित होते है।

5.कोलेस्ट्रॉल कम करता है:

धनिया के बीज का पानी लिपिड प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करता है। हृदय रोगियों के लिए भी धनिया का पानी फायदेमंद है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज धनिया का पानी पी सकते हैं। यह उच्च कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। हालाँकि, इसके साथ ही खान-पान और अन्य बताई गई सावधानियों का भी ध्यान रखना चाहिए। तभी इसके त्वरित और प्रभावी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

6.थायराइड के लिए फायदेमंद:

धनिये के बीज का पानी पीना थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। धनिये के बीज का पानी ऐसे लोगों के लिए वरदान माना जाता है। धनिये के बीज का पानी पीने से हार्मोनल संतुलन भी नियंत्रित रहता है।

7.हड्डियों के लिए फायदेमंद:

धनिया में विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड, नियासिन, कैरोटीन जैसे पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। इन सभी पोषक तत्वों के कारण, धनिया एक एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाता है. इसमें विटामिन के भी होता है. यह हड्डियों के लिए फायदेमंद है।

8.जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत:

धनिये के बीजों में सूजन-रोधी गुण होते हैं. जिसके कारण ये सूजन को कम करते हैं। धनिये का पानी गठिया के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। धनिये में सिनेओल और लिनोलिक एसिड नामक सूजन-रोधी यौगिक होते हैं. ये सूजन और दर्द को कम करते हैं।

9.रक्तचाप को नियंत्रित करता है:

धनिया का पानी रक्तचाप को कम करने में भी कारगर साबित होता है क्योंकि धनिया में ऐसे यौगिक होते हैं जो शरीर से अतिरिक्त पानी और सोडियम को कम करते हैं।

10.शरीर को डिटॉक्स करता है:

धनिया का पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। खाने-पीने की चीज़ों के ज़रिए हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थ प्रवेश करते हैं, धनिया का पानी और इसके बीज उन्हें शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। कई महिलाओं को पीरियड्स के बाद वाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है, उनके लिए भी धनिया का पानी फायदेमंद होता है।

11.धनिया का सेवन कैसे करें:

धनिया का पानी बनाने के लिए, डेढ़ कप पानी में 3-4 ग्राम धनिया पाउडर उबालें और पिएं। इससे आपको धनिया के कई फायदे मिलेंगे। आप चाहें तो धनिया के बीज का पानी भी पी सकते हैं. इसके लिए, 1 चम्मच साबुत धनिया रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम