Home » खेल » द हंड्रेड 2026 : सुपर जायंट्स के कप्तान का नाम तय! 31 साल के खिलाड़ी पर खेला जाएगा दांव

द हंड्रेड 2026 : सुपर जायंट्स के कप्तान का नाम तय! 31 साल के खिलाड़ी पर खेला जाएगा दांव

डेस्क। द हंड्रेड 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्कराम को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) की कप्तानी सौंपी जा सकती है. वह इस जिम्मेदारी के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे. . .

डेस्क। द हंड्रेड 2026 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्कराम को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (MSG) की कप्तानी सौंपी जा सकती है. वह इस जिम्मेदारी के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. मार्कराम ऑक्शन में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे, जहां मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने उन्हें दो लाख पाउंड यानी करीब 2 करोड़ 46 लाख रुपये में खरीदा था.
एडेन मार्कराम द हंड्रेड के अलावा IPL और SA20 लीग में भी सुपर जायंट्स फ्रैंचाइजी का हिस्सा हैं. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने मार्कराम को अपनी ‘नंबर वन प्राथमिकता’ बताया है. लैंगर ने कहा कि मार्कराम एक शानदार खिलाड़ी हैं, बेहतरीन इंसान हैं और कप्तानी के लिए पूरी तरह से योग्य हैं.
एडेन मार्कराम के पास कप्तानी का काफी अनुभव है. हाल ही में उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया था. वह बिना कोई मैच हारे सेमीफाइनल में पहुंचे थे. जहां न्यूजीलैंड ने उनके विजय रथ को रोका था.
एडेन मार्कराम ने अपने टी20 करियर में अभी तक 226 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 5758 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं. इस द हंड्रेड से पहले आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
बता दें, द हंड्रेड 2026 का पुरुष टूर्नामेंट 21 जुलाई से शुरू होगा, जहां पहला मैच सनराइजर्स और MI लंदन के बीच होगा. वहीं, फाइनल 16 अगस्त को खेला जाएगा.

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम