ADVERTISEMENT
Home » दिल्ली » दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : चांदनी चौक में भाजपा के सुमन ने मारी बाजी, संगम विहार में कांग्रेस जीती, आप का खुला खाता

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव : चांदनी चौक में भाजपा के सुमन ने मारी बाजी, संगम विहार में कांग्रेस जीती, आप का खुला खाता

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। यह चुनाव भाजपा, आप. . .

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है और दोपहर तक परिणाम आने की संभावना है। यह चुनाव भाजपा, आप और कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे उनकी वोटरों के बीच पकड़ का पता चलेगा। साथ ही कांग्रेस के लिए भी यह चुनाव दिल्ली में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने का एक मौका है। इसी बीच चांदनी चौक वार्ड में भाजपा की जीत का खाता खुल गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमार गुप्ता ने 1182 वोट से जीत दर्ज की है। इन्होंने आप के हर्ष शर्मा को शिकस्त दी है।

आप और कांग्रेस का भी खुला खाता

बीजेपी ने शालीमार बाग और विनोद नगर वार्ज पर जीत दर्ज की है। साथ ही अन्य सीटों पर बढ़ी बढ़त बनाई है। वहीं, दक्षिणपुरी में आम आदमी पार्टी और संगम विहार में कांग्रेस पार्टी ने जीत के साथ खाता खोला है।

दो वार्ड के नतीजों पर टिकी नजरें

सभी की नजरें खास तौर पर शालीमार बाग बी और द्वारका बी वार्ड के नतीजों पर टिकी होंगी। शालीमार बाग बी वार्ड तब खाली हुआ था जब बीजेपी की मौजूदा पार्षद रेखा गुप्ता फरवरी में विधानसभा चुनाव जीतकर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थीं। एमसीडी के 12 वार्ड में से भाजपा 8 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें शालीमार बाग, द्वारका, ग्रेटर कैलाश, चांदनी चौक, मुंडका, विनोद नगर, अशोक विहार और डिचाऊं कला शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

शालीमार बाग में भाजपा आगे

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गृह विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग में नगर निगम उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनीता जैन ने पहले दो राउंड में मजबूत बढ़त बना ली है। दो राउंड मत गणना के बाद अनीता जैन लगभग 3300 मत से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार बबीता से आगे चल रही हैं।

केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा सख्त

मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, क्योंकि आप और भाजपा विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीती थीं, जबकि आप 22 सीटों पर सिमट गई थी। मतगणना को लेकर लगभग 1,800 दिल्ली पुलिस के जवान और पैरामिलिट्री फोर्स की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।

38.51 प्रतिशत हुई थी वोटिंग

12 वार्डों के लिए 30 नवंबर को हुए हुए मतदान में 38.51 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें सबसे ज्यादा चांदनी महल वार्ड में 55.93 प्रतिशत और ग्रेटर कैलाश में सबसे कम 26.75 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
किडनी डिजीज के शुरुआती लक्षण क्या हैं? मोटापा इन बीमारियों का बन सकता है कारण बालों में भिंडी का पानी लगाने से क्या होता है? घर के मंदिर में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है नकारात्मक ऊर्जा का वास पौष माह में भूल से भी न करें ये गलतियां