Home » क्राइम » दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या; आरोपी फरार

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, पति ने पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या; आरोपी फरार

नई दिल्ली। दिल्ली में महिला और तीन लड़कियों समेत चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से महिला का पति फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि उसी ने. . .

नई दिल्ली। दिल्ली में महिला और तीन लड़कियों समेत चार लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से महिला का पति फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही कि उसी ने वारदात को अंजाम दिया और फिर घटनास्थल से फरार हो गया। पूरा मामला उत्तरी दिल्ली के बाहरी इलाके चंदन पार्क की है। आरोपी शख्स ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी, उसके बाद से आरोपी घटनास्थल से फरार है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

तीन बच्चों के साथ पत्नी का मर्डर

देश की राजधानी में चार लोगों की हत्या के चौंकाने वाले मामले से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि महिला और तीन बेटियों की हत्या की गई है। बच्चियों की उम्र क्रमशः 5, 3 और 2 वर्ष थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ितों के गले कथित तौर पर काटे गए थे। ऐसा लग रहा किसी धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया है। महिला के पति पर ही वारदात को अंजाम देने के आरोप हैं।

आरोपी पति मौके से फरार

पुलिस के मुताबिक, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोपी शख्स सब्जी विक्रेता है। फिलहाल वो मौके से फरार है। उसकी तलाश में टीमें कार्रवाई कर रही हैं। आरोपी शख्स ने अपने परिवार की इस तरह से निर्मम हत्या क्यों की अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसा बताया जा रहा कि पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। वारदात की वजह झगड़ा ही माना जा रहा।

पुलिस ने पूरे मामले में क्या बताया

पुलिस ने बताया कि समयपुर बादली स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास चंदन पार्क में 3 लड़कियों और एक महिला सहित चार लोगों की गला काटकर हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। चंदन पार्क में गली संख्या 3, मकान संख्या 84/ई में 3 नाबालिग लड़कियां और एक महिला मृत पाई गईं। उनके गले किसी धारदार हथियार से काटे गए थे। तत्काल क्राइम टीम और एफएसएल दल को घटनास्थल पर बुलाया गया।

सब्जी विक्रेता है आरोपी पति

अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक महिला अनीता (पत्नी मुंचुन केवट) अपने पति और तीन बेटियों के साथ उसी जगह पर रहती थी। वो मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। पति आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता का काम करता था। मृतक का पति मुंचन केवट सुबह से फरार है और मुख्य संदिग्ध है। पड़ोसियों ने शवों को देखा। आगे की कार्रवाई के लिए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम