Home » देश » दिल्ली में नापाक साजिश नाकाम! , लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल

दिल्ली में नापाक साजिश नाकाम! , लश्कर का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था मॉड्यूल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है। स्लीपर सेल के तौर पर कर रहा. . .

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली बॉर्डर से लश्कर के आतंकी शब्बीर अहमद को गिरफ्तार किया है।

स्लीपर सेल के तौर पर कर रहा था काम

गिरफ्तार आतंकी लश्कर के स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहा था। उसने कई जगह देश विरोधी पोस्टर चिपकाए थे। उसने ISI के इशारे पर मॉड्यूल बनाया था। फिलहाल स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

फरवरी में भी नाकाम की गई थी आतंकी साजिश

फरवरी 2026 में भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था और तमिलनाडु से 6, पश्चिम बंगाल से 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी थे। ये लोग आईएसआई के इशारों पर बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इन आरोपियों को ट्रेन से दिल्ली लाया गया था।
फरवरी में ही दिल्ली में बम धमाके का अलर्ट जारी किया गया था और ये जानकारी सामने आई थी कि आतंकी मंदिरों को निशाना बना सकते हैं। लश्कर-ए-तैयबा फिर से एक्टिव हो चुका है। खबर ये भी थी कि आतंकी दिल्ली में लाल किले पर हमला कर सकते हैं और इसको लेकर अलर्ट भी जारी हुआ था। इसके अलावा चांदनी चौक स्थित मंदिर भी आतंकियों के निशाने पर था।
मिली जानकारी के मुताबिक, 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद की मस्जिद में भी विस्फोट हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए लश्कर भारत में आतंकी हमले करने की फिराक में है।
बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने लाल किले के सामने ब्लास्ट किया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस धमाके की चर्चा पूरे देश में हुई थी और आतंकियों के डॉक्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। आतंकी पढ़े लिखे थे और देश को दहलाने का मंसूबा पालकर बैठे थे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम