ADVERTISEMENT
Home » मनोरंजन » दीपिका पादुकोण ने NCB के सामने मानी ड्रग्स चैट की बात

दीपिका पादुकोण ने NCB के सामने मानी ड्रग्स चैट की बात

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की बड़ी ड्रग्स मंडली एनसीबी की रडार पर है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के नाम इसमें. . .

सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड की बड़ी ड्रग्स मंडली एनसीबी की रडार पर है। रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी के बाद अब दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के नाम इसमें आए हैं। दीपिका, शनिवार को एनसीबी ऑफिस पहुंचीं। अब खबर आ रही है कि दीपिका ने ड्रग्स चैट की बात कबूली है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने यह एक्सेप्ट किया कि करिश्मा से उनकी ड्रग्स को लेकर चैट हुई थी। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने ड्रग्स लिया है।

दीपिका के अलावा श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं धर्मा प्रोडक्शन के एग्जक्यूटिव प्रोड्यूसर श्रितिज रवि प्रसाद को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को रकुल प्रीत से एनसीबी ने पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रकुल प्रीत सिंह ने ये माना है कि साल 2018 में उन्होंने रिया से ड्रग्स को लेकर चैट की थी। रकुल ने कहा कि रिया उनके घर में ड्रग्स छोड़कर चली गई थीं उसी को लेकर दोनों के बीच बात हुई थी। रिया अपने ड्रग्स वापस लेना चाहती थीं। दोनों के बीच बस इतनी ही बात हुई थी।’

ADVERTISEMENT

रकुल ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं लिए हैं और ना ही वह किसी ड्रग पैडलर को जानती हैं। वैसे रकुल के अलावा दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी एनसीबी की पूछताछ के लिए पहुंचीं।

Web Stories
 
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम