Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » दुनिया की सबसे बुजुर्ग मुर्गी, उम्र आपको चौंका देगी

दुनिया की सबसे बुजुर्ग मुर्गी, उम्र आपको चौंका देगी

नई दिल्‍ली। मुर्गे-मुर्गियों की औसत उम्र 5-10 साल होती है। लेकिन, अमेरिका की एक मुर्गी ने उम्र के इस पड़ाव को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इसका नाम पीनट (Peanut) है। यह मुर्गी मिशिगन (अमेरिका) की है। पीनट 20 साल. . .

नई दिल्‍ली। मुर्गे-मुर्गियों की औसत उम्र 5-10 साल होती है। लेकिन, अमेरिका की एक मुर्गी ने उम्र के इस पड़ाव को कहीं पीछे छोड़ दिया है। इसका नाम पीनट (Peanut) है। यह मुर्गी मिशिगन (अमेरिका) की है। पीनट 20 साल से ज्‍यादा की हो चुकी है। इसे दुनिया की सबसे उम्रदराज जीवित मुर्गी का खिताब मिल गया है। ग‍िनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स में इसका नाम दर्ज है। पीनट 2002 में जन्‍मी थी। मार्च 2023 तक यह कम से कम 20 साल 304 दिन की हो चुकी थी।
यह बैनतम ब्रीड की मुर्गी है। इसे मार्सी डार्विन ने जन्‍म से पाला है। मार्सी रिटायर्ड लाइब्रेरियन हैं। औसत आकार की मुर्गियों से बैनतम छोटी होती हैं। मार्सी के मुताबिक, पीनट अब बूढ़ी हो चुकी है। लेकिन, उसने अपनी उम्र भरपूर जी ली है।
डॉ जूलिया पार्कर ने कहा कि पीनट की उम्र को वेरिफाई किया जा चुका है। पहली बार 2003 में पीनट से उनकी मुलाकात हुई थी। मुर्गियों की उम्र में काफी वैरिएशन होता है। इनकी औसत उम्र 5-10 साल होती है। अब तक की सबसे उम्रदराज मुर्गी मफी रही है। 2012 में उसकी मौत हो गई थी। वह 23 साल 152 दिन जिंदा रही थी। पीनट को जन्‍म देने के बाद उसकी मां ने अन्‍य बच्‍चों के साथ घोंसले में उसे छोड़ दिया था। अंडे से निकलते ही पीनट की मार्सी के साथ बॉन्डिंग हो गई। पीनट की लंबी उम्र का राज खूब सोना और जमकर खाना है। पीनट का 21वां जन्‍मदिन पास आ रहा है। मार्सी इसे धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही हैं। मार्सी को पीनट से बहुत ज्‍यादा प्‍यार है। दोनों एक दूसरे के साथ खूब समय ब‍िताते हैं।

Trending Now

दुनिया की सबसे बुजुर्ग मुर्गी, उम्र आपको चौंका देगी में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़